
सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर पहला रणजी खिताब जीतने के करीब है। इस पर राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमारे खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए बुलाया जाए या उनसे पूछा जाए। उनमें से एक या दो निश्चित रूप से इंडियन क्रिकेट टीम के रंग की जर्सी पहनने के हकदार हैं।’
जीत के करीब जम्मू-कश्मीर टीम
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में एक नया इतिहास बन रहा है। जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में जीत के करीब है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जीत का जश्न मनाने और अपनी टीम के साथ टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कर्नाटक स्टेडियम में मौजूद हैं। यह जीत जम्मू और कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक जीत होगी।
स्टेडिय पहुंचे सीएम
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को अपनी टीम के ऐतिहासिक खिताब जीतने के पल को देखने के लिए हुबली पहुंचे। मैच का परिणाम शनिवार को किसी समय आ सकता है।
मिथुन मन्हास भी रहे मौजूद
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के पूर्व प्रशासक मिथुन मन्हास पहले दिन से यहां मौजूद थे लेकिन गुरुवार को भारत के टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच के लिए चेन्नई गए थे। वह लौट गए हैं और उनके साथ बीसीसीआई के दूसरे शीर्ष अधिकारियों के भी शनिवार को अंतिम दिन उपस्थिति होने उम्मीद है।
