
ईरान ने अमेरिका को नई मिसाइलों से हमला करने की धमकी दी है।
Iran Israel War: मिडिल-ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच इजरायल-अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर और फिर जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी हमले किए हैं। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी IRGC के मेजर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे धमकी दे दी है। उन्होंने ऐसे हथियारों से हमला करने की बात की है जिससे अभी दुनिया अनजान है।
नए खतरनाक हथियारों से हमले की धमकी
दरअसल, IRGC के मेजर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने धमकी देते हुए कहा कि ट्रंप को यह पता होना चाहिए कि आज हमने पुराने भंडार में मौजूद मिसाइलों को दागा, जल्द ही हम ऐसे हथियार का प्रदर्शन करेंगे जो अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

ईरान, इजरायल और अमेरिकी बेस पर हमले
बता दें कि आज (शनिवार को) दोपहर इजरायल और अमेरिका ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला बोला था। ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इससे आगबबूला ईरान ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया।
ट्रंप का ईरान की जनता को संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान’ शुरू होने के ऐलान करते हुए एक वीडियो के जरिए ईरानी जनता से कहा, ‘जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो आप अपनी सरकार पर कब्जा जमा लेना। वह आपकी होगी जिसकी बागडोर आप अपने हाथ में ले सकेंगे। मुमकिन है कि आने वाली कई पीढ़ियों में यह तुम्हारे पास एकमात्र अवसर होगा।’
ईरान के मीनाब में 40 छात्राओं की मौत
गौरतलब है कि साउथ ईरान में एक गर्ल्स स्कूल पर इजराइल-अमेरिका के हवाई हमले में कम से कम 40 छात्राओं की मौत हो गई है। ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मीनाब में हुए अटैक में 45 अन्य लोग घायल भी हो गए। मीनाब में ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी’ गार्ड का एक अड्डा भी है। इन हमलों से ईरान नाराज है और अमेरिका-इजरायल को हमले की धमकी दे रहा है।
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
