
ममता कुलकर्णी
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 हर हफ्ते मजेदार एपिसोड लेकर आ रहा है। कुकिंग और कॉमेडी से भरपूर यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और स्पेशल गेस्ट को बुला रहे हैं। शेफ संजीव कपूर को फीचर करने और एनिमल-थीम वाले स्पेशल एपिसोड को होस्ट करने के बाद, टीम ने अब 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का स्वागत किया है। उन्हें दिन में पहले सेट पर देखा गया और फोटोग्राफरों से बात करते नजर आईं।
ममता कुलकर्णी लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आएंगी
पैपराजी से बात करते हुए, ममता ने बताया, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं 25 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं। असल में अगर आपने ध्यान दिया हो तो मैं अपनी जिंदगी के पिछले 25 सालों में कभी टेलीविजन पर नहीं आई। एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिलता है… लोग बहुत गंभीर हो गए हैं, जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है… सब जगह सीरियसनेस है तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और खुश रहों।’
एक्ट्रेस बनीं संन्यासी
जब एक मीडिया वाले ने पूछा कि क्या वह शो फॉलो करती हैं तो ममता ने बताया, ‘हां, मैंने शो देखा है, मैंने दो-तीन एपिसोड फॉलो किए हैं और बहुत मजा आया।’ जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि ममता कुलकर्णी ने स्पिरिचुअल रास्ता चुना है और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गई हैं। उन्होंने एक नई पहचान बनाई है और अब वह “श्री माई ममता नंद गिरी” के नाम से जानी जाती हैं।
लाफ्टर शेफ्स 3 की टोली
लाफ्टर शेफ्स की बात करें तो दो सफल सीजन के बाद, शो पिछले साल सीजन 3 के साथ लौटा था। शो में हाल ही में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और सुदेश लहरी जैसे OG स्टार्स ने वापसी की। लाफ्टर शेफ्स सीज़न 3 में एली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत ज़ुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसे स्टार्स हैं। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं।
ये भी पढे़ं-
विजय सेतुपति की साइलेंट ड्रामा गांधी टॉक्स ओटीटी पर कब होगी रिलीज, बिना डायलॉग, एक्टिंग से जीता दिल
