दुनिया के नेटवर्क से दूर जा रहे हैं बागेश्वर बाबा, न कथा करेंगे, न दरबार लगेगा, यहां जानिए कारण


Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri - India TV Hindi
Image Source : X (@BAGESHWARDHAM)
नेटवर्क से दूर रहेंगे बागेश्वर महाराज।

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सनातन का झंडा बुलंद करने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे। वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे। व न अपने धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही उनका दिव्य दरबार लगेगा। इतना ही नहीं बागेश्वर बाबा मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे। इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहां जा रहे हैं और उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया है।

कहां जा रहे हैं बागेश्वर बाबा?

सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जा कहां जा रहे हैं और एक महीने तक क्या करेंगे? अब इसका जवाब भी सामने आ गया है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातन हिन्दू राष्ट्र के प्रचार के लिए पहचाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटे रहेंगे और पहाड़ों पर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे। बता दें कि बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या बताया?

अपनी इस यात्रा को लेकर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- “एक महीने के लिए गुरु आज्ञा लगी है इसलिए हम तप के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जा रहे हैं। क्योंकि जिस मोड़ पर हम खड़ें हैं उस मोड़ पर खुद को साधना बहुत आवश्यक है। बहकाने वाले नित्य रास्ते आते हैं, इसमें खुद का तप-खुद को साधना बहुत जरूरी है। ऐसे में सब त्याग कर, मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू, कथा, मिलना सब कुछ त्याग कर हम मई में 1 महीने के लिए पूरे 21 दिन की साधना करने हम बद्रीनाथ की पहाड़ों पर जा रहे हैं। वहां से वापस फिर लौटेंगे, नई उर्जा, नए विचारों, नई तैयारी के साथ वापस आएंगे और कुछ नया करने के लिए नए तरीके से वापस आएंगे।” (रिपोर्ट: प्रेम गुप्ता, छतरपुर)

ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर जल्द बनेंगे दूल्हा, धीरेन्द्र शास्त्री बोले- मां को लड़की देखने के लिए बोला है, जल्द ही खुशखबरी मिलेगी

हनुमान जी को बुलाकर लाइए! धीरेंद्र शास्त्री से बच्चे ने की गजब की मांग, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *