man with most teeth in the world, Prathab Muniandy record, Guinness World Records teeth मुंह में 32 की जगह 42 दांत! बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कहां का रहने वाला है यह शख्स


अपनी पत्नी और बेटे के...- India TV Hindi
Image Source : GUINNESSWORLDRECORDS.COM
अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रथाब मुनियंडी।

Man With The Most Teeth In The World: एक आम आदमी के मुंह में आमतौर पर 32 दांत होते हैं, लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जिसके मुंह में कुल 42 दांत हैं। मलेशिया के रहने वाले इस शख्स के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा दांतो वाले इंसान के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। यह खास रिकॉर्ड बनाने वाले शख्स का नाम प्रथाब मुनियंडी है और वह मलेशिया के सेलांगोर राज्य के क्लांग शहर में रहते हैं। 33 साल के प्रथाब एक बच्चे के पिता हैं और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 28 दिसंबर 2023 को आधिकारिक रूप से उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा दांतों वाला पुरुष माना था।

प्रथाब के 2 दांत तो अभी निकले ही नहीं हैं

कमाल की बात यह है कि उनके मुंह में 2 और दांत ऐसे हैं जो अभी निकले नहीं हैं। प्रथाब ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने सबसे पहले 2021 में यह बात नोटिस की। परिवार के साथ चाय पीते समय मैंने कहा कि मुझे लगता है कुछ एक्स्ट्रा दांत निकल रहे हैं। हम सबने मिलकर गिनती की तो उस समय 38 दांत निकले।

डेंटल एक्स-रे में सामने आई चौंकाने वाली बात

बाद में डेंटल एक्स-रे करवाया तो पता चला कि चार और दांत अभी निकलने बाकी हैं। 2023 की शुरुआत तक मेरे कुल 42 दांत हो गए। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर दांत सीधे निकले हैं और कोई परेशानी नहीं हुई।’

man with most teeth in the world, Prathab Muniandy record, Guinness World Records teeth
Image Source : GUINNESSWORLDRECORDS.COMप्रथाब के दांतों का एक्स-रे।

अपने 42 दांतों का खास ख्याल रखते हैं प्रथाब

प्रथाब ने बताया कि ज्यादातर लोग उनके एक्स्ट्रा दांत तब तक नहीं देख पाते जब तक वे खुद न बताएं। लोग सुनकर बहुत हैरान होते हैं और जब तक दांत खुद न देख लें यकीन ही नहीं करते। प्रथाब ने कहा कि वह दिन में दो बार ब्रश करते हैं और नियमित रूप से फ्लॉसिंग भी करते हैं, ताकि उनके दांत स्वस्थ रहें।

man with most teeth in the world, Prathab Muniandy record, Guinness World Records teeth
Image Source : GUINNESSWORLDRECORDS.COMप्रथाब अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड से काफी खुश हैं।

‘अपने डेंटिस्ट्स का शुक्रिया अदा करता हूं’

प्रथाब ने कहा, ‘यह जानकर बहुत अच्छा और खास लगता है कि मेरे पास दुनिया में सबसे ज्यादा दांतों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मैं अपने डेंटिस्ट डॉ. शोवन्निया और डॉ. अरिविन्थान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी ओरल हाइजीन का खास ख्याल रखा और इस पूरी यात्रा में साथ दिया।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *