Happy Women’s Day Wishes in Hindi: नारी की मुस्कान में छुपी है खुशियों की बहार, महिला दिवस पर मां/वाइफ/गर्लफ्रेंड को भेजिए दिल छू जाने वाले मैसेज


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY/CANVA
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Happy Women’s Day Wishes in Hindi: आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की इस साल की थीम है, ‘दान से लाभ’। आपको इस दिन अपने आसपास मौजूद सभी महिलाओं को स्पेशल फील कराना चाहिए। अगर आप अपनी मां या फिर वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड या फिर किसी दोस्त को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देना चाहते हैं, तो कुछ प्यारे से मैसेज भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं।

1. हौसलों की उड़ान है नारी,

सपनों की पहचान है नारी।
हर मुश्किल को आसान बना दे,
ऐसी महान है नारी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

2. गिरकर उठना आता है तुम्हें,
इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम।
महिला दिवस की शुभकामनाएं

3. मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार।
हैप्पी वुमेन्स डे

4. शिक्षा की ताकत को जानो,
नारी तुम खुद को पहचानो।
तुम हो मानवता की पालनहार,
इस सृष्टि पर की हो उपकार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

5. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस की शुभकामनाएं

6. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
हैप्पी वुमेन्स डे

7. एक रानी की तरह सोचिए,
रानी असफलता से नहीं डरती
क्योंकि वो सफलता की एक सीढ़ी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

8. नारी की मुस्कान में छुपी है खुशियों की बहार,
नारी के बिना अधूरा है ये पूरा संसार।
उसकी ताकत और साहस को दिल से सलाम।
महिला दिवस की शुभकामनाएं

9. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी
हैप्पी वुमेन्स डे

10. उड़ान भरने दो उसे, वो छू लेगी सारा आसमान,
दे दो उसे थोड़ा सा मौका और ढेर सारा सम्मान।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

11. नारी के बिना पुरुष अधूरा है।
नारी से ही घर पूरा है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *