IND vs NZ T20 Final: अहमदाबाद में 2.37 लाख रुपये तक पहुंचा होटलों का किराया, 20 गुना तक बढ़ा रेंट


ind, nz, ind vs nz, ind vs nz t20 world cup final, IND vs NZ T20 Final, team india, new zealand, ahm- India TV Paisa

Photo:BCCI भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला

IND vs NZ T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों का किराया 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ गया है। एक उद्योग प्रतिनिधि ने शनिवार को ये जानकारी दी। प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मैच के कारण होटल रूम की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने बताया कि इस निर्णायक मुकाबले के लिए देश-विदेश से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के कारण कमरों के किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में जो कमरे पहले 5000 से 20,000 रुपये में उपलब्ध थे, उनके किराये में 300 से 400 प्रतिशत का उछाल आया है और अब वे 15,000 से 50,000 रुपये के बीच पहुंच गए हैं। 

ताज स्काईलाइन में 20 गुना तक बढ़ा किराया

सोमानी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्मों पर भी प्रमुख होटल के किरायों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन में रविवार की रात के लिए एक ‘डीलक्स रूम’ का किराया 2.01 लाख रुपये तक पहुंच गया है और इस पर 36,000 रुपये का जीएसटी अलग से देना होगा, यानी कुल 2.37 लाख रुपये। सामान्यतः इन रूम का किराया 9000 से 15,000 रुपये के बीच रहता है, जो अब लगभग 20 गुना बढ़ चुका है।” सोमानी ने बताया कि इसी तरह, आश्रम रोड स्थित वेलकमहोटल और हयात रीजेंसी जैसे प्रमुख होटलों के किरायों में भी सामान्य रेट के मुकाबले तीन से चार गुना बढ़ोतरी देखी गई है। 

महंगे होटलों से बचने के लिए अलग-अलग उपाय भी कर रहे हैं क्रिकेट फैंस

मैच की रात, यानी आज रात के लिए ये कमरे 20,000 से 30,000 रुपये के आसपास बुक हो रहे हैं। सोमानी के अनुसार, अहमदाबाद में सभी श्रेणियों के लगभग 10,000 होटल रूम हैं। मैच के कारण रविवार को शहर और आसपास के होटलों में लगभग 80 प्रतिशत कमरे भरे रहने की उम्मीद है। उन्होंने ये भी बताया कि होटल के महंगे दामों के कारण कई दर्शक रात में रुकने के बजाय अन्य विकल्प चुन रहे हैं और कुछ लोग तो 25 किलोमीटर दूर गांधीनगर में रुक रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस उसी दिन मैच देखकर वापस लौटने की योजना बना रहे हैं। 

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *