कार क्रैश के बाद अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का वीडियो, पत्नी भी पहुंची अस्पताल, UK07 Rider की आंखें नम पर चेहरे पर दिखी मुस्कान


anurag dobhal- India TV Hindi
Image Source : ANURAG DOBHAL INSTAGRAM
अनुराग डोभाल।

बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उन्होंने परिवार को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो जारी किया था और इसके दो दिन बाद ही शनिवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरा उनकी कार क्रैश होने का वीडियो सामने आया। इस दौरान वो 140 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। एक्सीडेंट के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी खराब हालत का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद उनके मैनेजर रोहित ने लगातार उनकी हेल्थ से जुड़ी कई अपडेट साझा कीं। बता दें, बीते कुछ दिनों से अनुराग अपने परिवार से दूर थे और उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़ गई थीं, लेकिन जैसे ही उनकी हालत के बारे में पत्नी को पता चला वो अस्पताल पहुंची। 

पत्नी पहुंची अस्पताल

रविवार की रात मैनेजर रोहित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी, जिसमें लिखा है, ‘अपडेट- करीबी दोस्त, भाभी और उनका परिवार इस वक्त अनुराग के साथ अस्पताल में हैं। उन्हें अभी भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कृप्या रूमर्स और गलत जानकारी न फैलाएं। इसके साथ ही ऐसे वक्त में किसी किसी को टार्गेट न करें। हम लोग स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। सभी मिल कर अनुराग के लिए प्रार्थना करें ताकि वो जल्द रिकवर करें।’

सामने आया अनुराग का वीडियो

अनुराग डोभाल जिन्हें हम यूके07 राइडर के नाम से जानते हैं ने हाल ही में सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी कार क्रैश कर ली थी। इसके बाद दो दिनों तक उन्हें ICU में रखा गया। इस घटना के बाद पहली बार अनुराग की हालत और उनका रिएक्शन वीडियो के जरिए सामने आया है। सामने आए वीडियो को एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने पोस्ट किया है, जिसमें अनुराग अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है, जिससे ये जाहिर हुआ कि वो अब रिकवर कर रहे हैं। रविवार को कंटेंट क्रिएटर योगेश कस्तूरिया ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो अस्पताल में अनुराग डोभार से मिलते नजर आए। वो अनुराग से मुस्कुराने के लिए कहते दिखे। वीडियो में आप देख सकते हैं, ‘भाई एक स्माइल हो जाए, दूसरा जन्म हो गया न अनुराग भाई।’ इस वीडियो में एक शख्स अनुराग के आंसू पोछता भी नजर आया।

anurag dobhal
Image Source : ROHIT INSTAGRAMहेल्थ अपडेड

खुद बयां की थी हालत

बता दें, फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ हालिया कार क्रैश सोशल मीडिया की दुनिया में छाया हुआ है। इस दुखद घटना की जड़ें उनके परिवार के साथ चल रहे गहरे विवाद में छिपी थीं। हादसे से कुछ दिन पहले अनुराग ने एक वीडियो जारी किया था जिसे उन्होंने अपना आखिरी वीडियो कहा था। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई कलाम डोभाल पर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी रितिका के साथ अंतरजातीय विवाह को लेकर उन्हें काफी प्रताड़ित और टॉर्चर किया गया। इस वीडियो के वायरल होते ही उनके भाई कलाम ने सार्वजनिक रूप से पलटवार किया। कलाम ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए दावा किया कि अनुराग केवल व्यूज और सोशल मीडिया अटेंशन पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

परेशान थे अनुराग

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अनुराग की खुद की गलतियों की वजह से उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अनुराग ने पत्नी को मारा था, जिसके बाद वो परेशान थी। इन व्यक्तिगत बातों के सार्वजनिक होने से अनुराग गहरे सदमे में थे। दो दिन बाद वे इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जहां वे बेहद भावुक और मानसिक रूप से परेशान दिखे। उन्होंने अपने भाई की इस बात के लिए निंदा की कि उन्होंने घर के निजी झगड़ों को दुनिया के सामने रखा। हादसे के वक्त अनुराग अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे। लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने बेहद उदासी में कहा, ‘लोग ही नहीं बचे हैं यार जिसको फोन करूं… चलो एक आखिरी राइड पर चलते हैं।’ इसके तुरंत बाद उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी और एली गोनी जैसे सितारों ने अनुराग का समर्थन किया और उन ट्रोल्स की कड़ी आलोचना की जिन्होंने एक व्यक्ति की मानसिक पीड़ा का मजाक उड़ाया।

ये भी पढ़ें: कौन है अनुराग डोभाल? यूट्यूबर को छोड़ गई प्रेग्नेंट बीवी, आखिरी वीडियो में बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार यही होंगे

कौन हैं अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका? इंटर कास्ट शादी के बाद लाइफ में मची खलबली, मौत के मुहाने तक पहुंचा यूट्यूबर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *