BSNl लाया महिलाओं के लिए कवच नंबर की सुविधा, टेंशन फ्री होकर करें रिचार्ज- नहीं होगा पर्सनल नंबर लीक


BSNL Kavach Number- India TV Hindi
Image Source : BSNL/X
बीएसएनएल कवच नंबर

BSNL Kavach Number: महिलाओं के लिए अपने नंबर को सेफ रखने का टेंशन कई बार इतना ज्यादा हो जाता है कि वो असमंजस में पड़ जाती हैं कि आम जगहों पर इसे शेयर करें या नहीं। अक्सर रिचार्ज कराने के लिए दुकानों या रिटेल रिचार्ज स्टोर पर अपना नंबर देना पड़ता है जिसके चलते कई बार इसके लिए महिलाओं को सोचना पड़ता है। अब महिलाओं की इसी दिक्कत को देखते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नई सुविधा लॉन्च की है और इसे कवच नंबर का नाम दिया है। बीते कल यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने इस सुविधा को लॉन्च किया है और इसके पीछे कंपनी का दावा है कि ये महिलाओं के नंबर के लिए कवच का काम करेगा और उनका पर्सनल नंबर लीक होने से बचाएगा।

कैसे काम करेगी ये कवच नंबर सुविधा

BSNL कवच नंबर के जरिए इस सरकारी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर का लक्ष्य है कि महिलाओं के लिए उनके नंबर की प्राइवेसी को और आसान बनाया जाए। ये ऐसी सुविधा है जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च की गई है। इसके तहत बीएसएनएल एक 10 नंबर का अस्थाई या वैकल्पिक नंबर आपको SMS के जरिए मुहैया कराएगा जो आपके असली मोबाइल नंबर से जुड़ा होगा। SMS के जरिए ये नंबर आपको मिल जाएगा तो आप इसे रिचार्ज करते समय यूज कर सकते हैं। इसके जरिए आपको अपना पर्सनल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कवच नंबर एक तरह से आपके नंबर के लिए कवच का काम करेगा। 

कवच नंबर देने से आपका पर्सनल नंबर सुरक्षित रहेगा और बिना उसे शेयर किए आपका नंबर रिचार्ज भी हो जाएगा और ये सेफ भी रहेगा।  अगर आप भी ऐसी महिलाओं में शामिल हैं जो रिटेल रिचार्ज स्टोर पर जाकर अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कराती हैं तो ये सुविधा आपके बेहद काम आ सकती है। आपको अपना असली नंबर नहीं देना पड़ेगा और ये कवच नंबर देकर आका रिचार्ज करा सकती हैं।

कैसे करा सकते हैं कवच नंबर रिचार्ज

BSNL सेल्फ केयर ऐप के जरिए भी आप इस कवच नंबर की जानकारी ले सकती हैं या फिर बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट से इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें 

गर्मियों में बिजली के बिल बचाने के टिप्स जो आपकी जेब को रखेंगे सेफ

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *