ईरान को ट्रंप ने दी बहुत बड़ी धमकी, कहा- “20 गुना ज्यादा तेज हमला करेगा अमेरिका, मौत-आग और क्रोध का कहर बरपाएंगे”


Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : AP/FILE
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बहुत बड़ी धमकी दी है और साफ कर दिया है कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा। उन पर मौत, आग और क्रोध का कहर बरपेगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, “अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने वाला कोई भी काम करता है, तो अमेरिका की तरफ से अब तक हुए हमलों से 20 गुना तेज हमला होगा। हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले लक्ष्यों को नष्ट कर देंगे। इससे ईरान एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़े होने में असमर्थ हो जाएगा।”

ट्रंप ने कहा, “ईरान पर मौत, आग और क्रोध का कहर बरपेगा। मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं, कि ऐसा न हो! ये अमेरिका की ओर से चीन और उन सभी देशों के लिए एक उपहार है जो होर्मुज जलडमरूमध्य का भारी उपयोग करते हैं।”

ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि इस कदम की काफी सराहना की जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *