
सैमसंग एआई पावर्ड एसी
Samsung’s New AI-Powered AC: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने 2026 Bespok एआई विंडफ्री रेंज के साथ अपने एयर कंडीशनिंग पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। एसी की यह नई रेंज इंटेलिजेंट कूलिंग और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी के लिए डिजाइन की गई है और बिजली की खपत को 30 परसेंट तक कम करती है। यानी आप आराम से गर्मियों में एसी चला सकते हैं और बिजली के बिल की चिंता को भूल सकते हैं।
इन एसी में मौजूद एआई एनर्जी मोड फीचर कमरे की स्थितियों, यूजर की प्राथमिकताओं और इस्तेमाल के पैटर्न का एनालिसिस करके कंप्रेसर के ऑपरेशन और कूलिंग की इंटेसिटी को ऑप्टिमाइज करता है। यह सिस्टम टेंप्रेचर सेटिंग्स और परफॉर्मेंस लेवल को एडजस्ट करके बिजली की खपत को कम करते हुए एफिशिएंट कूलिंग सुनिश्चित करता है। Bespok एआई विंडफ्री रेंज प्रमुख रिटेल दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जिसकी शुरुआती कीमत 32,490 रुपये है।
एक समान रूप से ठंडा वातावरण बनाते हैं नए एआई पावर्ड एसी
सैमसंग का एआई डिजिटल इन्वर्टर कंट्रोल एनर्जी एफिशिएंसी को और बढ़ाता है जो कंप्रेसर की ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी को नियंत्रित करने के लिए एयर कंडीशनर की ऑपरेटिंग स्थिति को लगातार सेंस करता है। इसका ट्विन कंप्रेसर डिजाइन सिंगल कंप्रेसर की तुलना में 20 गुना कम वाइब्रेशन दिलाता है, जिससे ऑपरेटिंग साइलेंट होती है। सैमसंग का पेटेंटेड ट्विन मफलर रेफ्रिजरेंट फ्लो के शोर को और कम करके ओवरऑल आराम को बढ़ाता है। सैमसंग की सिग्नेचर विंडफ्री कूलिंग तकनीक 23000 माइक्रो एयर होल्स के जरिए हवा को फैलाती है, जिससे ठंडी हवा के झोंकों या टेंप्रेंचर में उतार-चढ़ाव के बिना एक समान रूप से ठंडा वातावरण बनता है।
AI फीचर्स से लैस एसी को घर से दूर रहकर भी करें कंट्रोल
यह लाइनअप स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम के साथ आसानी से इंटीग्रेट होता है, जिससे यूजर्स रियलटाइम में बिजली की खपत की निगरानी और नियंत्रण कर सकते हैं। स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए कंज्यूमर दूर से तापमान सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं, एआई एनर्जी मोड को एक्टिव कर सकते हैं, पावर कंजम्पशन पैटर्न को ट्रैक कर सकते हैं और स्मार्टथिंग्स होम केयर जरिए मेंटेनेंस के लिए एक्टिव अलर्ट हासिल कर सकते हैं। वेलकम एंड अवे केयर जैसी सुविधाएं यूजर्स के घर के पास पहुंचने पर पता लगाती हैं और उन्हें एयर कंडीशनर चालू करने की याद दिलाती हैं। साथ ही जब यूजर्स घर से बाहर जाते हैं, तो यह उन्हें सूचित करता है कि क्या घर में कोई एयर कंडीशनर चालू रह गया है ताकि वे इसे दूर से बंद कर सकें।
कंपनी लाई 23 मॉडल की विशाल रेंज
100 परसेंट Bespok एआई एसी में 23 मॉडल शामिल हैं, जो पावर कंज्मप्शन के प्रति जागरूक परिवारों के लिए बेहतर ऑप्शन प्रदान करते हैं। नई रेंज में एडवांस्ड एआई-बेस्ड तकनीक और सीमलेस स्मार्ट कनेक्टिविटी का कॉम्बिनेशन है, जिसे भारतीय घरों और जलवायु परिस्थितियों के मुताबिक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें
नया लावा बोल्ड 2 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है Lava, 2 दिन बाद भारत में एंट्री करेगा फोन
