
शादी समारोह में गोली चलाने वाला गिरफ्तार
जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे ते पूर्व सीएम डॉ फारूक अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी, शादी समारोह में मौजूद एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना से ऐसा लगा कि जैसे फायरिंग करने वाले के निशाने पर पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम थे। हालांकि जिस शख्स ने गोली चलाई, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। फायरिंग में फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में रॉयल पार्क के पास की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी शामिल हुए थे।
