भाई ने तो वो कर दिखाया जो अजय देवगन से भी नहीं हुआ, Video हो रहा है खूब वायरल


वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JITU_RAJORIYA
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलेगा। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो सबसे हटके होता है, वो वायरल हो जाता है क्योंकि वो खूब सारे लोगों का ध्यान जो खींच लेता है। आपकी फीड पर भी तो हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत आदि होता होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको अजय देवगन की एक फिल्म की याद दिला देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने अगर सन ऑफ सरदार फिल्म देखी है तो फिर आपको ट्रेन का वो सीन भी याद होगा जिसमें अजय देवगन ट्रेन के अंदर बैठे-बैठे नारियल खरीद लेते हैं मगर खिड़की से उसे अंदर नहीं खींच पाते हैं। पूरी कोशिश करने के बाद वो उसे फेंक देते हैं और बाहर खंभे से टकराने के बाद वो किसी तरह अंदर आ जाता है मगर खिड़की से वो नारियल को अंदर नहीं ला पाए थे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी यही वाला नजारा दिखता है मगर वीडियो में दिख रहा बंदा मेहनत करके उस नारियल को खिड़की से अंदर ले ही आता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्म में अजय देवगन से जो नहीं हुआ, वो इस बंदे ने कर दिखाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jitu_rajoriya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘अंत में भाई ने पूरे कपल समाज की लाज रख दी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस भाई ने तो अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- सन ऑफ सरदार रिटर्न फिल्म। तीसरे यूजर ने लिखा- नारियल छोटे आकार का होगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पत्नी से ऐसे रूठा कि चढ़ गया मोबाइल टावर पर, जान देने की जिद पर अड़ा रहा पति; आपने ये VIDEO देखा क्या?

यहां अलग ही लेवल की मस्ती चल रही है, Video देख कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *