बिना काटे इस तरह करें कम बीज वाले बैंगन की पहचान, ये ट्रिक है बहुत कारगर


बिना काटे इस तरह करें कम बीज वाले बैंगन की पहचान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
बिना काटे इस तरह करें कम बीज वाले बैंगन की पहचान

बैंगन स्वाद और पोषण से भरपूर सब्जी है। इससे कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। कई लोगों को बैंगन का चोखा, तो बैंगन भाजा खूब पसंद आता है। लेकिन ज्यादा बीज वाले बैंगन का स्वाद कड़वा होता है और बैंगन खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में बैंगन खरीदते वक्त ज्यादातर लोगों की ये उलझन रहती है कि कहीं बैंगन में ज्यादा बीज तो नहीं। क्योंकि कई बार बैंगन देखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन इसे काटने पर पता चलता है कि इसमें ढेर सारे बीज हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से बिना काटे ये पता कर सकते हैं कि बैंगन में बीज है या नहीं। 

1. नीचे का निशान 

बैंगन के निचले हिस्से को ध्यान से देखें। वहां आपको एक छोटा सा गड्ढा या निशान दिखेगा।

गोल निशान: अगर नीचे का निशान बिल्कुल गोल है, तो उसमें बीज होने की संभावना ज्यादा होती है।

लंबा या अंडाकार निशान: अगर निशान थोड़ा लंबा या स्ट्रेच किया हुआ है, तो उस बैंगन में बीज कम या न के बराबर होते हैं। ये बैंगन गुदेदार और मीठे होते हैं।

2. वजन और हल्कापन

हाथ में उठाकर बैंगन के वजन को देखें। अगर बैंगन अपने साइज के मुकाबले वजन में काफी हल्का महसूस हो रहा है, तो समझ लीजिए वह कच्चा है और उसमें बीज नहीं हैं। भारी बैंगन का मतलब है कि वह पूरी तरह पक चुका है और उसके अंदर बीजों का जाल बन चुका है।

3. दबाकर देखें 

बैंगन को अपनी उंगलियों से हल्का सा दबाकर देखें। अगर बैंगन दबाने पर वापस अपनी शेप में आ जाता है और थोड़ा नरम महसूस होता है, तो वह बिना बीज वाला है। अगर बैंगन पत्थर की तरह सख्त महसूस हो रहा है, तो उसमें 100% पके हुए कड़क बीज होंगे।

इस बात का भी रखें ध्यान

गहरे बैंगनी रंग और चमकदार त्वचा वाला बैंगन आमतौर पर ताजा और कम बीज वाला होता है। 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *