सचिन तेंदुलकर को रिप्लेस करना चाहती थी BCCI, भारतीय दिग्गज का इस पर था क्या रिएक्शन? अब हुआ खुलासा


Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की गिनती सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में की जाती है। साल 2013 में सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, जिसमें वह वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। साल 2011 में जब भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था तो उसके बाद सचिन के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि इसके बावजूद उन्हें किसी ने भी टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर नहीं सोचा था। सचिन ने कई सालों तक अकेले टीम इंडिया का भार अपने कंधों पर उठाया है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुन सभी चौंक जरूर गए हैं। संदीप पाटिल ने बताया कि साल 2012 में जब सचिन बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रहे थे तो उस समय बीसीसीआई ने उनको रिप्लेस करने के बारे में सोच रही थी।

सचिन रिप्लेस किए जाने की बात सुन रह गए थे हैरान

संदीप पाटिल ने विक्की लालवानी के यूट्यूब के एक शो पर बात करते हुए बताया कि तेंदुलकर इस बात से हैरान हो गए थे कि सेलेक्शन कमेटी उन्हें उन्हें हटाने की योजना बना रही है। संदीप पाटिल ने बताया कि हमने सचिन से उनके आगे के प्लान को लेकर पूछा था जिसपर उनका जवाब था क्यों। इसको लेकर पाटिल ने बताया कि सिलेक्शन कमेटी उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढ रही है, जिसको लेकर वह हैरान रह गए थे। उसके बाद उन्होंने मुझे फिर कॉल किया और पूछा कि क्या आप सीरियस हैं, तो मैंने उनसे कहा हां।

पाटिल ने अपने बयान में आगे कहा कि चयन समिति के पास किसी खिलाड़ी होने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं है। सिलेक्टर्स किसी प्लेयर से यह नहीं कह सकते कि उसका करियर खत्म हो गया है। हमने सचिन से उनका प्लान पूछा था और उन्होंने कहा कि वह खेलना जारी रखना चाहता है और हमने कहा ठीक है। मेरे कार्यकाल को अक्सर सचिन के रिटायरमेंट को लेकर याद किया जाता है, कि हमने उन्हें ड्रॉप कर दिया था।

सचिन के लिए काफी खराब गया था साल 2012

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर के लिए साल 2012 काफी खराब गया था, जिसमें उन्होंने 9 टेस्ट में जहां 23.80 के औसत से रन बनाए थे, तो वहीं 10 वनडे मैचों में वह 31.50 के औसत से ही रन बनाने में कामयाब हो सके थे। इस दौरान सचिन के बल्ले से एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली थी। सचिन तेंदुलकर ने संदीप पाटिल से बात करन के बाद जब अपने रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया तो उन्होंने उसकी जानकारी चीफ सेलेक्टर को दी थी।

ये भी पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

टीम इंडिया अब कब खेलेगी अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, सामने आ गई ये तारीख

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *