
सस्पेंस थ्रिलर की धांसू कहानी
साउथ की फिल्में देखने का क्रेज लोगों के बीच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और अगर आप भी कुछ बेहतरीन देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज हम जिस साउथ की धांसू सस्पेंस थ्रिलर के बारे में बात कर रहे हैं। उसके दो भाग सुपरहिट साबित हुए और अब इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज होने को तैयार है। इसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक इतनी जबरदस्त है कि देख आपके होश उड़ जाएंगे। कई फिल्मों की कहानी बहुत ही धांसू होती है जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देती है। एक ऐसी ही फिल्म है जो 13 साल पहले आई थी। इस फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि IMDb भी इसे हाईएस्ट रेटिंग मिली।
दिमाग के पुर्जे खोलकर रख देगी कहानी
‘दृश्यम’ (2013/2015) विजय सलगांवकर (मोहनलाल/अजय देवगन) की कहानी है, जो एक केबल टीवी ऑपरेटर है, जो अपने परिवार से बहुत प्यार करता है। जब उसकी पत्नी और बेटी गलती से एक पुलिस ऑफिसर के बेटे को मार देते हैं जो उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था तो विजय अपनी चालाकी और फिल्मों की जानकारी का इस्तेमाल करके एक पर्फेक्ट प्लान बनाता है और अपने परिवार को पुलिस से बचाता है। अब ‘दृश्यम 3’ में इसके आगे की कहानी देखने को मिलेगी। क्या वह खुद सारा सच बता देगा? डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने कन्फर्म कर दिया है कि यह आखिरी इंस्टॉलमेंट है, जिसमें कई राज खुलने वाले हैं।
सुपरहिट फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज को तैयार
हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ की। इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई। 19 दिसंबर, 2013 को आई मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था। अजय देवगन स्टारर हिंदी रीमेक बाद में 31 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। दोनों वर्शन सस्पेंस थ्रिलर हैं, जिनमें एक पिता अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है। साउथ में ‘दृश्यम 2’ 19 फरवरी, 2021 को कोविड-19 के कारण अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसका हिंदी वर्जन 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आया। मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी, जबकि अजय देवगन की हिंदी रीमेक 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
IMDb ने दी शानदार रेटिंग
मोहनलाल की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को 8.4 रेटिंग मिली है। इस के दोनों भाग को आप अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर लभी लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं और इसी वजह से ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।
ये भी पढे़ं-
