
मुजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर।
Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अपना पहला संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि “शहीदों की मौत का बदला लेंगे”। खामेनेई ने बच्चों की मौत का भी बदला लेने की बात कही है। मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि किसी की भी शहादत को भुलाया नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि स्टेट ऑफ होर्मुज को बंद रहेगा। हम अमेरिकी बेस पर हमले करते रहेंगे।
मुज्तबा ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के सभी आर्मी बेस खाली होने चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम हमले करते रहेंगे। मुज्तबा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं, जो नए सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि मुज्तबा खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जाए।
