LPG सिलेंडर की किल्लत अब मंदिर तक पहुंची, पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद


श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद- India TV Hindi
Image Source : SHRI MATA MANSA DEVI TEMPLE WEBSITE
श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद

आप अगर न्यूज से खुद को अपडेट रखते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है और इस युद्ध के कारण LPG गैस भी प्रभावित हो रहा है। अपने देश में कई जगहों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई सारे होटल और रेस्टोरेंट में खाने की चीजों को लिमिटेड कर दिया गया है क्योंकि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सिलेंडर की यह किल्लत अब मंदिर में भी पहुंच गई है।

श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद

देश में हो रही LPG सिलेंडर की कमी के क्रम में पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हुई और इसके चलते पिछले 3 दिनों से श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी का भंडारा बंद है। श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लंगर हॉल में इन दिनों भक्तों को भंडारा नहीं परोसा जा रहा है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने के कारण रसोई का काम पूरी तरह ठप हो गया है और ऐसे में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर हॉल से खाली पेट ही लौटना पड़ रहा है।

चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर ने क्या कहा?

मंदिर में भंडारा बंद होने के बाद श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर संजय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की भारी कमी के कारण पिछले तीन दिनों से भंडारा बंद करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कल से भंडारा फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में फिलहाल लकड़ी और कोयला से जलने वाली भट्टी का सहारा लिया जाएगा। इस भट्टी पर सीमित मात्रा में कढ़ी चावल तैयार कर भक्तों को परोसा जाएगा, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम प्रसाद और भोजन मिल सके।

(उमंग विजय शेरॉन का इनपुट)

ये भी पढ़ें-

झज्जरः पत्नी को गले लगाकर ट्रेन के आगे सो गया पुलिसकर्मी, दोनों के शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े, डीसीपी हैडक्वार्टर में था तैनात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *