
इंडियन ऑयल सोलर कुकिंग सिस्टम
Indoor Solar Cooking System: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के असर से भारत सहित कई देशों में गैस और ऑयल सप्लाई पर असर देखा जा रहा है। भारत में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी की किल्लत की खबरें छाई हुई हैं और आम लोगों की गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स के बाहर लंबी कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच कुकिंग का एक और साधन है इंडक्शन लेकिन अब इसके भी कई जगह आउट ऑफ स्टॉक होने की रिपोर्ट सामने आई हैं। ऐसे में आम लोगों के सामने रसोई में खाना बनाने की दिक्कत हो रही है तो ऐसे में उनके लिए एक ऐसा ऑप्शन सामने है जिससे ना तो गैस की और ना इंडक्शन कुकर की जरूरत पड़ेगी और केवल सूरज की रोशनी से खाना बनाना मुमकिन हो जाएगा। जानिए इसके बारे में-
कैसे काम करता है इंडियन ऑयल का इंडोर सोलर स्टोव
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल का सूर्या नूतन सोलर सिस्टम यानी सोलर कुकर आपको बिना गैस और इंडक्शन के खाना बनाने की सुविधा देता है। इसके जरिए सूरज की रोशनी के जरिए आपके रसोई में लगे सोलर स्टोव तक ऊर्जी पहुंचती है और आप अपनी रसोई में खाना बना सकते हैं। इसके लिए आपके छत पर लगे सोलर पैनल से ऊर्जा ली जाती है और इसे रसोई में लगी इंडोर यूनिट यानी स्टोव या कुकटॉप तक एक केबल के जरिए पहुंचाया जाता है। आपको बिना धूप में जाए आपकी रसोई में ही कुकटॉप पर खाना बनाने की सुविधा मिल जाती है।

कैसे लिया जा सकता है ‘Surya Nutan Solar Sysytem’
इसके बारे में कंपनी की वेबसाइट पर 5 दिन पहले ही जानकारी अपडेट की गई है और इसके जरिए आप सोलर कुकिंग सिस्टम के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसको सीधा या डायरेक्ट खरीदा नहीं जा सकता है बल्कि आपको इसके लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और इंक्वायरी करनी होगी। कंपनी की ओर से आपकी इंक्वायरी का जवाब आने के बाद आपके इंडियन ऑयल के इंडोर सोलर स्टोव से जुड़ी खरीदारी का प्रोसेस आगे बढ़ सकता है।
सूर्या नूतन सोलर सिस्टम के दाम के बारे में जानिए
सूर्या नूतन सोलर सिस्टम L, LD और LDB मॉडल में आता है और इन तीनों की कीमत अलग-अलग है।
- सूर्या नूतन L सोलर सिस्टम के रेट 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच हो सकते हैं।
- सूर्या नूतन LD सोलर सिस्टम के रेट 18 हजार से 22 हजार रुपये के बीच हो सकते हैं।
- सूर्या नूतन LDB सोलर सिस्टम के रेट 23,000 रुपये तक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, बजट फोन के तौर पर इसकी कीमत होगी आकर्षक
