चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई मां, हैदराबाद में मजदूरी करता था पति; मारपीट में तीन घायल


पति को छोड़कर फरार हुई पत्नी।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पति को छोड़कर फरार हुई पत्नी।

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोशलपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हैदराबाद में मजदूरी कर रहे पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई है, तो वह घर आ गया। यहां मामला बढ़ते-बढ़ते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

हैदराबाद में मजदूरी करता है पति

पीड़ित सरवन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता है। रविवार को उसने पत्नी से फोन पर बात की, लेकिन फिर थोड़ी देर में पता चला कि उसकी पत्नी घर से फरार हो गई है।  काफी खोजबीन के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस के रहने वाले संजीत कुमार के साथ कथित रूप से प्रेम संबंध था और उसी के साथ वह फरार हो गई है। सरवन ने बताया कि उसने फोन पर अपनी पत्नी से संपर्क भी किया, लेकिन उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। 

शिकायत करने पर की मारपीट

पत्नी के जाने के बाद घर में रह रहे चार छोटे-छोटे बच्चे मां को याद कर रो रहे हैं। इस मामले को लेकर सरवन कुमार ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि आवेदन देने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों में कन्हैया पोद्दार, संजीत कुमार, राहुल कुमार, नितीश कुमार और सुमित कुमार सहित अन्य लोग भी थे। इस हमले में सरवन कुमार और उनके पिता नारद पोद्दार घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जख्मी राहुल कुमार की मां का कहना है कि सरवन कुमार ने उनके बेटे पर झूठा आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- दीपक)

यह भी पढ़ें-

उत्तम नगर हत्याकांड: पीड़ितों की मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा, 2 दिन में QR से जमा कर लिए 37 लाख रुपये, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *