
बाबर आजम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वहां के बोर्ड में क्या चलता है इसकी गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि चयनकर्ता को भी ये नहीं पता होता कि उन्होंने जिस खिलाड़ी को चुना है वह चोटिल हो गया है। ऐसा ही कुछ अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने 14 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की मैचों की वनडे सीरीज के लिए बाबर आजम को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह चोटिल थे, जिसमें उनको ये चोट टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी, जिसकी जानकारी उन्हें खुद नहीं थी।
आकिब जावेद ने की पीसीबी से जांच की मांग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब बाबर आजम को पाकिस्तानी टीम में चुना गया था तो इस फैसले को लेकर उसी समय से काफी सवाल उठ रहे थे। बाबर का भी प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी खराब देखने को मिला, जिसके बाद अब चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद के उनकी चोट को लेकर खुलासे के बाद जगहंसाई जरूर हो रही है। आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी, जब वह श्रीलंका से वापस आए तो डॉक्टर ने उनकी जांच की। बाबर चोटिल होने की वजह से ही नेशनल टी20 में नहीं खेल सके। वह खेलना चाहते थे, लेकिन चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा।
आकिब जावेद ने आगे कहा कि हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध कर रहे हैं। हमने इस मामले में जांच के आदेश देने की मांग की है। दोनों बाबर आजम और फखर कैसे अनफिट हो गए? वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद हमें इन दोनों खिलाड़ियों की चोटिल होने के बारे में क्यों बताया गया? मुझे इस बारे में जानकारी चाहिए कि क्या टीम मैनेजमेंट उनकी को लेकर ठीक से देखरेख नहीं कर रही थी और हम चयनकर्ताओं को इस बारे में आखिर क्यों नहीं बताया गया। क्योंकि जब टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाती है तो खिलाड़ियों की चोटों को लेकर देखरेख करने की जिम्मेदारी हेड कोच और फीजियो द्वारा की जानी चाहिए। हमें इस बारे में जानकारी मिलनी चाहिए।
हमारा काम प्लेइंग 11 को चुनना नहीं है
पाकिस्तानी टीम के चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने अपने बयान ये भी कहा कि हमारा काम प्लेइंग 11 का चयन करना नहीं है ये कोच और कप्तान को तय करना होता है, जिसको लेकर उन्हें इसकी पूरी आजादी होनी भी चाहिए। हमें पाकिस्तान में क्रिकेट में सुधार करने के लिए काफी प्रयास भी किए और कई बदलाव लागू किए लेकिन हमें उस तरह का परिणाम नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
ये भी पढ़ें
सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान
