वजन घटाने के लिए गर्मियों में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए, 1 महीने में ही कम होने लगेगा मोटापा


गर्मी में लोग ज्यादा रोटी खाने से बचते हैं। सीजन के हिसाब से डाइट में लोग काफी बदलाव करते हैं। खाने में पानी से भरपूर चीजें, फल और सब्जियों का सेवन बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग अनाज भी बदल देते हैं। अगर आप भी गर्मी में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ज्वार की रोटी खाएं। गर्मियों में ज्वार की रोटी खाने से वजन कम होता है और पेट भी ठंडा रहता है। ज्वार की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडा रखती है। ज्वार ग्लूटेन फ्री आटा होता है। इसे खाने से वजन भी तेजी से कम होने लगता है। आइये जानते हैं गर्मी में ज्वार की रोटी खाना कितना फायदेमंद है और इससे मोटापा कम करना कितना आसान हो जाता है।

वजन घटाने के लिए गर्मियों में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?

ज्वार में पोषक तत्व- गर्मी में ज्वार की रोटी को सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ज्वार को न्यूट्रिशन्स का पावरहाउस कहते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई जरूरी मिनरल पाए जाते हैं। ज्वार खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जी मिलती है। ज्वार खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

ज्वार है ग्लूटेन फ्री- आपको ग्लूटेन से एलर्जी होती है, तो डाइट में ज्वार शामिल कर सकते हैं। ज्वार की रोटी ग्लूटेन फ्री होती हैं। सीलिएक से पीड़ित लोग इसे आसानी से खा सकते हैं। गर्मियों में शरीर को जरूरी पोषक तत्वों पहुंचाने में ज्वार मदद करती है।

पाचन मजबूत- जो लोग ज्वार की रोटी खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। ज्वार फाइबर से भरपूर खाना है जिसे पचाना आसान है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए ज्वार की रोटियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ज्वार मोटापे को कम करता है। 

वजन घटाने के लिए ज्वार- करीब 1 कप ज्वार में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है। इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ज्वार खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इससे पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *