कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में असरदार है ओवरनाइट ओट्स, बिना मेहनत के हेल्दी नाश्ता तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


नाश्ते में ओट्स हेल्दी विकल्प है। हालांकि कुछ लोग ओट्स का नाम सुनती ही मुंह बनाने लगते हैं। ओट्स का स्वाद जिन लोगों को पसंद नहीं है उन्हें भी ओवरनाइट ओट्स का टेस्ट पसंद आएगा। ओवरनाइट ओट्स को रोलओट्स से तैयार किया जाता है। इसे खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है और मोटापा घटाना आसान हो जाता है। सबसे खास बात ये है कि जिन लोगों को नाश्ता बनाने में समय बर्बाद नहीं करना है उनके लिए ये सबसे जल्दी तैयार हो जाने वाला नाश्ता है। आप इस मिनटों में टेस्टी बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं ओवरनाइट ओट्स कैसे तैयार करें?

ओवरनाइट ओट्स रेसिपी

पहली रेसिपी- इसके लिए आपको रोल ओट्स और बादाम मिल्क लेना है। आप इसमें चिया सीड्स भी मिक्स कर सकते हैं। इससे ओट्स का स्वाद चिया पुडिंग जैसा लगता है। आप इसमें कोई दूसरा दूध जैसे ओट मिल्क या कोकोनट मिल्क भी डाल सकते हैं। अब मिठास के लिए मेपल सिरप या शहद मिला दें। 1 पिंच नमक और टेस्ट के लिए चाहें तो ग्रीक योगर्ट भी मिला सकते हैं । सारी चीजों को मिक्स करके फ्रिज में रातभर के लिए किसी जार में बंद करके रख दें। सुबह भीगे हुए ड्राईफ्रूटस या फलों से गार्निश करके खाएं।

दूसरी रेसिपी- अगर आपको थोड़ा चॉकलेटी फ्लेवर पसंद है तो आप इसमें कुछ बदलाव करके चॉकलेट वाला स्वाद ला सकते हैं। इसके लिए आपको ओट्स के साथ बेस में कोको पाउडर, मैश किया हुआ केला, दालचीनी और जायफल मिलाना है। इससे ओट्स को एक रिच चॉकलेटी बनाना ब्रेड वाला स्वाद मिलेगा। ऊपर से कटे हुए केले, अखरोट और चॉकलेट चिप्स डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

आप इस तरह तैयार किए गए ओट्स में पसंदीदा फल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ सब्जा सीड्स और चिया सीड्स का भी उपयोग करें। आप इसे बिना दूध के भी तैयार कर सकते हैं। ओवरनाइट ओट्स एक कंप्लीट नाश्ता है जिससे शरीर को फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं। इसे खाने से वजन तेजी से कम होता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। चिया सीड्स और ओट्स दोनों ही कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *