आज बॉलीवुड स्टार अजय देवगन 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 57 साल की उम्र में अजय देवगन ने फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बतौर एक्शन हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने टैलेंट के दम पर स्टारडम हासिल की। अजय के पिता फिल्मी दुनिया में ही एक स्टंट मास्टर हुआ करते थे। लेकिन अजय ने अपने पिता से भी 2 कदम आगे बढ़कर सुपरस्टार का तमगा हासिल किया है। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं अजय देवगन की कहानी।
फिल्मी परिवार में हुआ जन्म
अजय देवगन का जन्म आज ही के दिन 1969 में हुआ था। अजय के पिता वीरू देवगन फिल्मी दुनिया में बतौर स्टंटमैन काम करते थे। अजय से पहले ही उनके पिता बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुके थे। अजय का बचपन भी फिल्मी माहौल में बीता और उन्होंने हीरो बनने का सपना देखा। साल 1991 में अजय की पहली फिल्म फूल और कांटे रिलीज हुई। डेब्यू फिल्म में ही अजय देवगन ने ऐसा कमाल दिखाया कि लोगों को अपना दीवाना बना लिया। ये फिल्म सुपरिहट रही और अजय हीरो बन गए। इस फिल्म अजय ने एक ऐसा स्टंड किया था जिसे देख लोगों ने उन्हें अपना एक्शन हीरो मान लिया। सुपरहिट डेब्यू के बाद अजय ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 142 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
दर्जनों सुपरहिट फिल्में दे चुके अजय देवगन
अजय देवगन की खास बात ये है कि उन्होंने 90 के दशक में भी उस बात की परवाह नहीं करते हुए अपने सपनों का पीछा किया जब लोग गोरी चमड़ी और सुंदर चेहरे को तवज्जो दिया करते थे। अजय ने अपने साधारण लुक्स की दम पर ही एक्शन का ऐसा करिश्मा दिखाया कि लोगों के दिलों में बस गए। अजय ने एक्शन से लेकर कॉमेडी और सीरियस किरदारों में भी कमाल की एक्टिंग कर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब आज जन्मदिन के इस खास मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- अब इस तारीख को रिलीज होगी ममूटी और मोहनलाल की फिल्म, क्यों आगे बढ़ानी पड़ी पैट्रियॉट की डेट?
