संजीव गोयन्का एक बार फिर से चर्चा में हैं। वे आईपीएल टीम एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के मलिक है। टीम को अब आईपीएल में खेलते हुए पांच साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक टीम खिताब जीतना तो दूर, उसके करीब तक नहीं पहुंच पाई है। इस साल भी एक मैच हो गया है, लेकिन टीम को उसमें हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच संजीव गोयन्का का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे कप्तान ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा जताते हुए नजर आ रहे हैं।
लखनऊ की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत से बात करते नजर आए संजीव गोयन्का
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले के बाद टीम के हेड कोच जस्टिन लेंगर, कप्तान ऋषभ पंत और खुद संजीव गोयन्का एक साथ दिखाई दिए। ऐसा लगता है कि इसमें संजीव गोयन्का टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इससे पहले जब कुछ साल पहले तब के कप्तान केएल राहुल के साथ संजीव गोयन्का की जो वीडियो वायरल हुई थी। काफी हद तक ऐसा ही इस बार भी नजर आया। हालांकि संजीव के चेहरे पर उतनी नाराजगी दिखाई दी। ऋषभ पंत जरूर कुछ परेशान से नजर आए। इसका वीडियो आने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देर रात संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
संजीव गोयन्का ने देर रात की सोशल मीडिया पोस्ट
आईपीएल एलएसजी बनाम डीसी मैच के बाद संजीव गोयन्का ने टीम और कप्तान पंत पर भरोसा जताया है। गोयन्का ने अपने X अकाउंट पर लिखा है कि यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। संजीव ने कहा कि उन्हें अपने कैप्टन और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। साथ ही लिखा कि हमारे फैंस का आज इकाना में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद, हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में एलएसजी की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।
सोशल मीडिया पर फैंस के आए तरह तरह के रिएक्शन
जैसे ही ये पोस्ट आया, वायरल हो गया और फैंस भी अपने अपने रिएक्शन देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि इस पोस्ट में और भी कुछ है, खासकर जब गोयन्का की पंत और लैंगर के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हुआ। एक यूजर ने कहा कि LSG के मालिक डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं, जबकि कुछ ने सीजन में सिर्फ एक हार के बाद रिएक्ट करने के लिए उनकी आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत शर्मनाक है। आप खिलाड़ी को क्रिकेट खेलना सिखाते हैं। एक और यूज़र ने गोयनका से टीम मीटिंग बंद दरवाज़ों के अंदर करने को कहा न कि मैच के बाद मैदान पर। यूजर ने लिखा कि प्लीज अपनी टीम मीटिंग्स घर के अंदर ही रखें, जब सारा कोचिंग स्टाफ और आप ग्राउंड पर गेम के बारे में बात कर रहे हों तो यह अच्छा नहीं लगता।
यह भी पढ़ें
LSG vs DC: आपस में भिड़ गए दो खिलाड़ी, जमकर हुई तनातनी, देखिए हॉट टॉक का VIDEO
ऋषभ पंत को भारी पड़ गई एक चूक, आखिर किसका था ये उठापटक का फैसला
