चुपके से ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे आर माधवन, फैन की नजर पड़ते ही खुली पोल, फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन


‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है। इसे न सिर्फ दर्शक पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का दिल जीत लिया है। कई मशहूर हस्तियों ने इस फिल्म की कहानी, आदित्य धर के निर्देशन और इसकी स्टार कास्ट, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी शामिल हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ किरदार की भी जमकर तारीफ की है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और इसी बीच, आर माधवन का सिनेमाघर में चुपके से फिल्म देखते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

धुरंधर 2 देखने पहुंचे माधवन

आर माधवन का फिल्म देखते हुए, जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे यूजर अक्षय राठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस क्लिप में माधवन काफी रिलैक्स्ड और पूरी तरह से कहानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, वह चुपचाप यह देख रहे थे कि दर्शकों को फिल्म कैसी लगी। माधवन का वीडियो शेयर करते हुए, अक्षय ने कैप्शन लिखा, ‘ISI चाहे जो भी प्लान बना ले। बस उन्हें यह बता देना कि अजय सान्याल की नजर हर समय उन पर बनी हुई है! साथ में समय बिताना काफी मजेदार रहा।’

R Madhavan

Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYERATHIचुपके से ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे आर माधवन

धुरंधर 2 की कास्ट का जलवा बरकरार

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। हमजा एक अंडरकवर भारतीय एजेंट है जो ISI के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कराची के लियारी अंडरवर्ल्ड में एंट्री करता है। फिल्म की कहानी और कास्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।

धुरंधर 2 की अब तक की कमाई

Sacnilk के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन 17.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,122.39 करोड़ और भारत में 937.51 करोड़ रुपये कमा लिए है।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करने को तैयार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लक्ष्मण का दावा, बराक ओबामा भी हैं भगवान हनुमान के मुरीद, संकट मोचन का किया गुणगान

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *