fake Sensodyne toothpaste: दिल्ली में नकली टूथपेस्ट की फैक्ट्री का भंडाफोड़, बरामद हुआ खाली ट्यूब, पेस्ट और पैकेजिंग का सामान


Fake Toothpaste Racket: दिल्ली पुलिस की Crime Branch ने कंझावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-2, रोहिणी के रहने वाले हरि ओम मिश्रा को लाखों रुपये के नकली टूथपेस्ट के साथ पकड़ा। पुलिस टीम ने खाली ट्यूब, फिलिंग और सीलिंग मशीन, कार्टन, कच्चा पेस्ट और पैकेजिंग सामग्री की भारी खेप भी बरामद की। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री से बरामद हुई नकली टूथपेस्ट की खेप

बता दें कि 2 अप्रैल को दिल्ली में कंझावला के महावीर विहार स्थित सी-ब्लॉक में एक गोदाम पर सुनियोजित तरीके से रेड की गई थी। इस दौरान, क्राइम ब्रांच ने नकली टूथपेस्ट की बरामदगी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में BNS और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

किराए पर गोदाम लेकर चला रहा था फैक्ट्री

पूछताछ के दौरान, आरोपी हरि ओम मिश्रा ने कबूल किया कि उसने ये गोदाम किराए पर लिया था। वह लोकल रूप से तैयार किए गए पेस्ट को खाली ट्यूबों में भरकर बिना किसी वैध लाइसेंस या प्राधिकरण के मार्केट में बेच रहा था।

नकली टूथपेस्ट बेचकर सेहत से खिलवाड़

सवाल है कि जिस टूथपेस्ट को लोग अपने दांतों की सेहत ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, उनका नकली होना कितना खतरनाक है। केमिकल में बिगड़े हुए कंपोजिशन से बना ये नकली टूथपेस्ट जो भी इस्तेमाल करता, उसके दांतों का क्या हाल होता। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अब तक कितना नकली टूथपेस्ट मार्केट में बेच चुका है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के साथ ही नकली पेस्ट की बरामदगी भी की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर राहुल जाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शरीर में लगी 5 गोलियां; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा अस्पताल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *