नासिकः महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नासिक के दिंडोरी तालुका में एक कार कुएं में गिर गई, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
