Dacoit Trailer: रिलीज हुआ आदिवि शेष की ‘डकैत’ का ट्रेलर, एक्शन मोड में दिखीं मृणाल, अनुराग कश्यप ने लूटी लाइमलाइट


मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष लगातार अपनी अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’  को लेकर सुर्खइयों में बने हुए थे, जिसका आधिकारिक ट्रेलर शनिवार, 4 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल और आदिवी शेष के अलावा अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक ऐसे कैदी की कहानी है जो अपनी प्रेमिका से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे हैं।

रिलीज हुआ डकैत का ट्रेलर

2 मिनट 23 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत में फिल्म के लीडिंग पेयर, मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष, के साथ होती है, जहां दोनों शादी और परिवार के बारे में बातचीत करते नजर आते हैं, जो एक उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है। हालांकि, कहानी में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जो धोखे की ओर इशारा करता है और आदिवी शेष के किरदार को जेल भेज देता है, जिसके बाद आदिवी शेष का किरदार अपनी लवर से बदला लेने की प्लानिंग करता है। वहीं अनुराग कश्यप की भी ट्रेलर में झलक देखने को मिलती है, जो एक ही झलक में काफी दमदार लगते हैं।

प्यार और धोखे की कहानी है डकैत

इंस्टाग्राम पर आधिकारिक ट्रेलर साझा करते हुए मृणाल ठाकुर ने लिखा, “आ गए डकैत! प्यार, विश्वासघात और एक्शन से भरपूर एक धमाकेदार कहानी। पूरी तरह से एक्शन। प्यार के लिए सब कुछ। एक टूटी हुई प्रेम कहानी जिसने लोगों को सारी सीमाएं तोड़ने पर मजबूर कर दिया। डकैत का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है और फिल्म 10 अप्रैल को दुनिया भर में भव्य रूप से रिलीज हो रही है।”

ट्रेलर पर यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने डकैत के ट्रेलर पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। एक यूजर ने कमेंट किया, “काफी उम्मीद जगाने वाला लग रहा है… रिलीज का इंतजार है।” दूसरे ने कहा “पक्का देखने जा रहा हूं।” एक फैन ने कमेंट किया, “बॉक्स ऑफिस पर वापसी की तैयारी है।” गौरतलब है कि यह फिल्म शेनिल देव के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इसकी पटकथा शेनिल देव ने लिखी है और आदिवी शेष ने सह-लेखन किया है। ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का निर्माण एसएस क्रिएशन्स और सुनील नारंग प्रोडक्शन के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है। अन्नपूर्णा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, खुद की पुष्टि, एक प्रभु श्रीराम तो दूसरा क्या?

41 साल पुराना क्लासिक गाना, बना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, रातों-रात बना सबका फेवरेट

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *