RCB vs CSK मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, एक विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास


Bhuvneshwar Record: IPL 2026 में 05 अप्रैल को सुपर संडे का दिन होगा। इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच में RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। इस मैच में वह एक विकेट लेकर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं भुवी

भुवनेश्वर ने आईपीएल में अब तक 191 पारियों में 27.35 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 199 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह एक विकेट हासिल करते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं वह 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। आईपीएल में अभी तक स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने अब तक 174 पारियों में 224 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल के इतिहास में अभी तक कोई भी तेज गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पाया है।

आईपीएल में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं भुवी

भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम के साथ की थी। तीन सीजन तक इस टीम का हिस्सा रहने के बाद भुवी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा बन गए। वह 2014 से लेकर 2024 तक सनराइजर्स की टीम का हिस्सा रहे थे। इस टीम के लिए भुवी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं अब पिछले दो साल से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं। अब देखना ये होगा कि इस सीजन भुवी का प्रदर्शन बेंगलुरु की टीम के लिए कैसा रहता है।

इस सीजन अब तक कैसा रहा है RCB और CSK का प्रदर्शन?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस आईपीएल सीजन में अभी तक एक मैच खेल चुकी है। उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। अब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी। चेन्नई के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई को अपने पहले मैच में राजस्थान ने हराया था वहीं दूसरे मैच में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई इस मैच को जीतकर अब वापसी करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

Shubman Gill: गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल? IPL 2026 के बीच GT को लगा बड़ा झटका

सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में ही कर दिया ये काम जो हार्दिक पांड्या अब तक नहीं कर सके, बने खास क्लब का हिस्सा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *