अनूपपुर में मकान के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया शोक; मुआवजे का किया ऐलान


मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 3 मंजिला मकान अचानक भर-भराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे में कई लोग फंस गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में से 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा राशि का भी ऐलान किया है। 

मलबे से निकाले गए 6 लोग

इस दर्दनाक हादसे के बाद अनूपपुर के एसपी मोती उर रहमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी मोती उर रहमान ने जानकारी देते हुए कहा, “कल शाम से बचाव अभियान जारी है। 6 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से 3 की मौत हो गई है और 3 की हालत स्थिर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल की संरचना बहुत कमजोर थी, जिससे इमारत ढह गई। हमने धारा 304 A और 290 के तहत मामला दर्ज किया है। बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है।”

हादसे पर सीएम ने जताया शोक

वहीं इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, ”कल कोतमा में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपये, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये एवं रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।” उन्होंने कहा कि घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये एवं रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा, ”राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।” 

यह भी पढ़ें-

पिस्टल के दम पर शख्स ने जाम से निकलवाई गाड़ी, लखनऊ में खुलेआम गुंडागर्दी; VIDEO आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *