13 साल की लापता बच्ची की हत्या कर गुपचुप तरीके से किया गया अंतिम संस्कार, हिरासत में करीबी रिश्तेदार


झारखंड के रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कई दिनों से लापता एक 13 वर्षीय लड़की की हत्या कर उसके शव का गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला रातू थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के अनुसार, लड़की के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि उसकी हत्या कर दी गई है और सबूत मिटाने के इरादे से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस मामले में मृतका के एक करीबी रिश्तेदार समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें और जांच को मजबूत किया जा सके। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत

एक अन्य खबर में, धनबाद जिले में शनिवार रात को गैस रिसाव की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुनीडीह में देर रात करीब एक बजे हुई। मुनिडीह के थाना प्रभारी मणिका तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ लोग लोहे का कबाड़ चुराने के लिए वहां पहुंचे थे। ऐसा लगता है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया होगा। गैस सिलेंडर की गंध इतनी तेज थी कि वे बेहोश हो गए।” 

धनबाद वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा, “उनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।”

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र उपचुनाव: सुनेत्रा पवार VS आकाश मोरे? बारामती और राहुरी से ये चेहरे हो सकते हैं MVA के उम्मीदवार

VIDEO: पटना में बड़ी लूट… फर्जी कस्टम ऑफिसर बन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटा 32 करोड़ का सोना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *