VIDEO: पटना में बड़ी लूट… फर्जी कस्टम ऑफिसर बन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटा 32 करोड़ का सोना


बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल इलाके में अपराधियों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक स्वर्ण व्यवसायी से 17 किलो सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित महेश, जो राजकोट से अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस के जरिए सोना लेकर दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन से ऑटो द्वारा पटना के बाकरगंज जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बेलोनों कार और दो बाइक पर सवार 7-8 अपराधियों ने उसका ऑटो रुकवाया। सभी अपराधी कस्टम अधिकारी के वेश में थे- ऊपर सफेद शर्ट और नीचे खाकी पैंट पहने हुए।

सोना से भरा बैग लेकर हुए फरार

अपराधियों ने जांच के नाम पर महेश से उनका बैग मांगा और देखते ही देखते सोना से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही खगौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस ने एक पुलिस स्टिकर लगी बेलोनों कार और दो बाइक को जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल अपराधियों ने वारदात में किया था।

खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की लूट है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वर्ण व्यवसाई राजकोट से आ रहे थे और  दानापुर स्टेशन उतर ऑटो से पटना के बाकरगंज जा रहे थे, तभी खगोल फ्लाईओवर के पास बाइक और फोर व्हीलर से पहुंचे अपराधियों ने खुद को कस्टम ऑफिसर बातया और अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

(दानापुर से इस्तेयाक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

“तथ्य विजयी होंगे, झूठ बेनकाब होगा”, पंजाब के मुद्दों पर लगे आरोपों पर राघव चड्ढा ने दिया जवाब

महाराष्ट्र उपचुनाव: सुनेत्रा पवार VS आकाश मोरे? बारामती और राहुरी से ये चेहरे हो सकते हैं MVA के उम्मीदवार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *