Parliament Special Session: महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी, ये बिल राजीव गांधी का सपना…। Parliament Special Session sonia gandhi takes part in women reservation bill discussion said Bill was


सोनिया गांधी।- India TV Hindi

Image Source : ANI
सोनिया गांधी।

केंद्र सरकार की ओर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से इस चर्चा में पार्टी की सांसद सोनिया गांधी ने भाग लिया। सोनिया गांधी ने इस बिल का समर्थन किया और इसके साथ ही बिल को लेकर कई सवाल भी उठाए। आइए जानते हैं उन्होंने बिल पर चर्चा में क्या सब कहा…

बिल राजीव गांधी का सपना


महिला आरक्षण बिल जिसे ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ नाम दिया गया है, पर चर्चा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने महिला आरक्षण बिल को पारित कराया गया। सोनिया गांधी ने कहा कि आज इसी का नतीजा है कि देशभर के विभिन्न स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। सोनिया ने कहा कि राजीव गांधी का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।

सरकार से मांग

सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण के बिल को समर्थन दिया लेकिन सरकार से ये कहा कि आरक्षण को जल्द से जल्द लागू भी किया जाए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि महिलाओं को आरक्षण के लिए और इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं, स्त्री के धैर्य का अनुमान लगाना मुश्किल है..भारतीय नारी ने सबकी भलाई के लिए काम किया। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *