हाथ लगाते ही टपकने लगते हैं बाल, तो लगा लें ये हेयरमास्क, बालों को झड़ना हो जाएगा कम


How To Control Hair Fall- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
How To Control Hair Fall

बारिश में नमी, पसीना और उमस के कारण तेजी से हेयर फॉल होता है। मानसून ऐसा सीजन है जिसमें हर कोई बालों के झड़ने से परेशान होता है। वैसे थोड़े बहुत बाल तो रोजाना टूटते ही हैं, लेकिन अगर बालों का गुच्छा का गुच्छा टूटने लगे या फिर हाथ लगाते ही बाल झड़ने लगें तो समस्या का समाधान जरूर कर लें। तेजी से झड़ते बालों को रोकने के लिए आप हेयर मास्क और खास हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें। आज हम आपको गुड़हल के फूलों के बना हेयर मास्क, हेयर ऑयल और गुड़हल के फूलों का पानी बनाना और इस्तेमाल करना बता रहे हैं, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

झड़ते बालों के लिए हेयरमास्क

गुड़हल के फूलों का हेयरमास्क- गुड़हल के फूलों को बालों पर हेयर मास्क (Hibiscus Hair Mask) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयरमास्क को बनाना बेहद आसान है। आपको गुड़हल के ताजा फूल लेने हैं और उन्हें पीसकर एक पेस्ट बनाना है। अब गुड़हल के फूलों से तैयार पेस्ट को आधा एक घंटे लिए बालों में लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद बालों को धो लें।

गुड़हल के फूलों का तेल- इसके अलावा आप नारियल के तेल (Coconut Oil) या फिर ऑलिव ऑयल में गुड़हल के फूलों का पाउडर मिला लें। इस तेल को बालों को आधा घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें।

गुड़हल के फूलों वाला पानी- गुड़हल कई तरह से बालों को फायदा पहुंचाता है। आप गुड़हल के फूलों वाला पानी भी बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी से बालों को स्प्रे करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर बालों को सादा पानी से वॉश कर लें।

गुड़हल के फूल, मेथी और करी पत्ता का तेल- आप चाहें तो गुड़हल के फूल और मेथी के बीज डालकर भी तेल बना सकते हैं। ये तेल बालों को झड़ने से बचाने में असरदार काम करेगा। इसके लिए नारियल का तेल लें और उसमें मेथी के दाने, करी पत्ता और गुड़हल के फूल डालकर उबाल लें। इस तेल को ठंडा होने पर सिर पर लगा लें। इसे 6 महीने तक स्टोर भी किया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *