ऐश्वर्या राय की तरह जीता मिस वर्ल्ड का ताज, खूबसूरती में थीं प्रियंका-सुष्मिता से आगे, फिर भी लगा फ्लॉप का ठप्पा, अब ऐसे गुजार रहीं दिन


yukta aishwarya sushmita- India TV Hindi
Image Source : FILMYKALAKAR/INSTAGRAM
युक्ता, ऐश्वर्या और सुष्मिता।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ब्यूटी पेजेंट विनर्स फिल्मों का रुख करती हैं। कई लोगों का कहना है कि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद उनकी राह आसान हो जाती है और चर्चाओं आने के चलते उन पर फिल्म मेकर्स की नजर पड़ती है। ऐश्वर्या, सुष्मिता और प्रियंका चोपड़ा की तरह सभी सफल करियर बनाने की चाहत रखती हैं, लेकिन ये मुकाम हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ठीक ऐसा ही हुआ था युक्ता मुखी के साथ, जिन्होंने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। वो अपने पूरे करियर में उस पहचान के लिए तरसती रहीं, जो ऐश्वर्या और सुष्मिता को मिली। उनकी यात्रा कैसी रही और अब वो कहां हैं, चलिए आपको बताते हैं।

अध्यात्म की ओर था झुकाव

7 अक्टूबर 1977 को जन्मी युक्ता का मानना है कि शायद वह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बनी ही नहीं थीं। उनका कहना है कि जब कोई नया होता है तो उसे सहयोग की उम्मीद होती है, लेकिन उनके साथ ऐसा अनुभव नहीं रहा। वह गर्व से कहती हैं, ‘मैंने तीन फ्लॉप फिल्में की हैं और मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है।’ युक्ता मुखी का झुकाव बचपन से ही अध्यात्म की ओर रहा है। वे बताती हैं कि छोटी उम्र में ही वह अपनी दादी के साथ सत्संग और कीर्तन में जाया करती थीं। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने एक आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात की, जिनका आश्रम मुंबई के पास गणेशपुरी में स्थित था। उन्हें वहां का अनुशासित वातावरण और सभी के साथ समान व्यवहार बेहद पसंद आया।

यहां देखें पोस्ट

कैसे तय किया मॉडलिंग का सफर?

स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ वह नियमित रूप से आश्रम जाने लगीं। इसी दौरान उन्होंने डिबेट और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू किया। दोस्तों ने उनकी लंबाई और व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी और यहीं से उनके सौंदर्य प्रतियोगिता के सफर की शुरुआत हुई। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद युक्ता ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और वह खिताब अपने नाम किया। यह पल उनके जीवन का सबसे खास और गर्व से भरा क्षण रहा। हालांकि बॉलीवुड में उनका सफर उतना सफल नहीं रहा। उन्होंने 2002 में फिल्म ‘प्यासा’ से डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

अब क्या कर रही हैं युक्ता मुखी?

युक्ता का जीवन केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा। उनका पारिवारिक इतिहास भी काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके पिता भारत-पाक विभाजन के समय मात्र तीन या चार साल के थे और कैसे किसी तरह अपनी जान बचाकर भारत आए थे। परिवार ने रिफ्यूजी कैंप में समय बिताया। युक्ता बताती हैं कि उनका गांव पूछने पर वे कहती हैं, ‘मेरा कोई गांव नहीं है, मैं मुंबई से हूं और मुझे इस पर गर्व है।’ 2008 में युक्ता ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह विवाह ज्यादा समय नहीं चला। उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया। अब युक्ता अपने बेटे की अच्छी परवरिश में जुटी हैं और अपने आध्यात्मिक जीवन को आगे बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें: ‘सिर में चोट…’ भयंकर कार एक्सीडेंट के बाद सामने आया विजय देवरकोंडा का पहला रिएक्शन, बताया कैसी है हालत

कौन है ‘बिग बॉस 19’ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, जिसने तान्या मित्तल की निकाली हवा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *