केएल राहुल के सामने चुनौतियां हजार, अब तक ऐसा रहा है वनडे में कप्तानी का रिकॉर्ड


kl rahul- India TV Hindi
Image Source : GETTY
केएल राहुल

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी तो टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथ में होगी। केएल राहुल लंबे समय बाद भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले ये जान लिया जाना चाहिए कि केएल राहुल के वनडे में कप्तानी आंकड़े आखिर कैसे हैं। हालां​कि आपको बता दें कि राहुल के सामने हजार चुनौतियां हैं, जो उनका इंतजार कर रही हैं। 

गिल के चोटिल होने के कारण राहुल को सौंपी गई है कप्तानी

दरअसल केएल राहुल कप्तानी के लिए पहली पसंद नहीं हैं। शुभमन गिल भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरा टेस्ट भी मिस किया था। तब टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद जब वनडे सीरीज की बारी आई तो शुभमन गिल की गैरहाजिरी में ये काम केएल राहुल को दिया गया है। 

अब तक 12 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं राहुल

केएल राहुल ने अब तक भारत के लिए केवल 12 वनडे मुकाबलों में ही कप्तानी की है। इसमें से आठ में उन्हें जीत मिली है और चार में वे हारे भी हैं। अगर जीत प्रतिशत की बात की जाए तो ये 67 फीसदी होता है। लेकिन राहुल के सामने चुनौती ये है कि अभी अभी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया का दो मैचों में सूपड़ा साफ किया है। इस तरह की टीम को रोकना आसान काम तो नहीं होने वाला। ये बात सही है कि टेस्ट से वनडे टीम काफी बदल जाएगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान वहीं टेम्बा बावुमा है, जो इस वक्त जीत के रथ पर सवार हैं। 

केएल राहुल के सामने बड़ी चुनौतियां

केएल राहुल की कप्तानी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें किस तरह से मैनेज करना है, ये भी राहुल को तय करना होगा। वहीं टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसमें भी राहुल को अपनी राय रखनी होगी। इतना ही नहीं, राहुल को अपने बल्ले से खुद रन भी बनाने होंगे, नहीं तो ये कहते भी देर नहीं लगेगी कि कप्तान बनते ही राहुल का प्रदर्शन खराब हो गया। अभी टेस्ट सीरीज में राहुल ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं, ऐसे में उन्हें वापस अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली एक और इतिहास रचने के बिल्कुल करीब, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले खिलाड़ी

इंटरनेशनल छोड़िए, घर पर भी रन नहीं बना पा रहा है ये खिलाड़ी, शुभमन गिल की हैं पहली पसंद!

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *