VIDEO: पेट्रोल डालकर बदमाशों ने मोटर्स वर्कशॉप को किया आग के हवाले, एक साथ धू-धू कर जलीं 18-20 गाड़ियां


बदमाशों ने  मन्नत मोटर्स वर्कशॉप में लगाई आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
बदमाशों ने मन्नत मोटर्स वर्कशॉप में लगाई आग

राजस्थान के झुंझुनूं के चूरू बाइपास रोड पर शनिवार देर रात बदमाशों ने अपराध का तांडव मचाते हुए मन्नत मोटर्स वर्कशॉप को आग के हवाले कर दिया। वर्कशॉप संचालक के अनुसार, मरम्मत के लिए खड़ी करीब 18-20 कारें देखते ही देखते आग की लपटों में समा गईं। घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब अचानक उठी आग की लपटों और धमाकों ने पूरे इलाके में अफरा–तफरी मचा दी।

वर्कशॉप संचालक के मुताबिक, यही आरोपी 24 नवंबर की रात भी पेट्रोल बम फेंक कर तोड़फोड़ कर चुके थे। इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया था और शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और शनिवार को उन्होंने दोबारा बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

धमाकों ने लोगों में फैलाई दहशत

आग लगते ही आस-पास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। नगर परिषद की तीन दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे तक पांच फेरे लगाकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। गाड़ियों में भरे पेट्रोल व डीजल के कारण आग तेजी से फैलती गई और बीच-बीच में होने वाले धमाकों ने लोगों में दहशत फैला दी। लगातार धमाकों की आवाजें सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया।

पुरानी रंजिश बनी आग का कारण

सूत्रों के अनुसार, वारदात की जड़ में कुछ दिनों पहले हुई कहासुनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर से दो-तीन दिन पहले अनिल व उसके साथियों ने नासिर के दोस्त की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की थी। बढ़ते विवाद के चलते बदमाशों ने मन्नत होटल और मन्नत वर्कशॉप को निशाना बनाया।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज का दिखा कहर, रेस्तरां के 3 कर्मचारियों को रौंदा; 1 की मौत

तूफान ‘दित्वाह’ का भारत के इन राज्यों में दिखेगा असर, खतरा को देखते हुए जारी हुआ अलर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *