मुंबई में समुद्र के किनारे बोरी में बंद मिली युवक की सिर कटी लाश, मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार सुबह जुहू कोलीवाडा समुद्र तट के पास बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर पहचान छिपाने के इरादे से शव समुद्र में फेंका गया।

29 जनवरी से हुआ था लापता

जांच के दौरान शव की पहचान मलाड के मालवणी निवासी अनिल गौड (30) के रूप में हुई, जो 29 जनवरी 2026 से लापता थे। चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत छह दिन बाद 4 फरवरी को दर्ज कराई थी। 

पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

शिकायत में देरी को लेकर पुलिस का संदेह गहराया है। इसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की आखिरी गतिविधियों, कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक रिश्तों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जल्द ही इस खौफनाक हत्या से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *