अशोक गहलोत - India TV Hindi News

Image Source : AP
अशोक गहलोत

गुजरात चुनाव में लगभग 3 दशकों बाद सत्ता में आने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमले कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इस बार चुनावों में राज्य के मतदाता बीजेपी को सबक सिखाएंगे।  

अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ व्यापक सत्ता-विरोधी लहर है और लोग इस विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि, महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और खराब बुनियादी ढांचा गुजरात में चिंता का विषय है और वहां के लोग इन्हीं मुद्दों पर मतदान करेंगे। गहलोत ने कहा, ‘‘एक जमाने में सड़कें अच्छी थीं, अब नहीं हैं। छात्रों को न तो नौकरी मिल रही है और न ही उन्हें रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं। भले ही उन्हें नौकरी मिल जाए, उनका वेतन कम है। कर्मचारी नाखुश हैं। गुजरात में लोगों में बहुत डर है।” 

‘राज्य में सत्ता-विरोधी लहर चल रही है’

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले चुनावों में लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। राज्य में सत्ता-विरोधी लहर चल रही है, जिसका असर इस चुनाव के नतीजों में देखने को मिलेगा।’’ गुजरात विधानसभा चुनाव में 24 वर्षों से राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। 

Image Source : PTI

अशोक गहलोत

‘हिमाचल प्रदेश में भी बनेगी बीजेपी की सरकार’ 

गहलोत ने कहा कि राज्य के लोग बेरोजगारी और बढ़ती मुद्रास्फीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई गुजरात मॉडल नहीं है। वह मोदी का मॉडल था, जो अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। लोग समझ गए हैं कि रोजगार की समस्या भयानक है और राज्य में महंगाई है।’’ गहलोत ने हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर विश्वास जताया। पहाड़ी राज्य में शनिवार को मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) हिमाचल प्रदेश में एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उभरी है और सत्ता में आने पर इसे वापस लाने के कांग्रेस के आश्वासन ने मतदाताओं को प्रभावित किया है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version