IPL 2023 Player mini auction List Announced, 405 players finalised and shortlisted for 87 places 87 जगहों को भरने उतरेंगे कुल 405 खिलाड़ी, BCCI ने जारी की फाइनल लिस्ट


ipl, ipl auction- India TV Hindi

Image Source : BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए इसी महीने की 23 तारीख को होने वाली नीलामी के लिए कुल 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी बयान में मिनी ऑक्शन से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा करते हुए फाइनल लिस्ट भी बताई गई है। इसके तहत शुरुआत में कुल 369 खिलाड़ियों को ही नीलामी के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में सभी फ्रेंचाइजियों की मांग के बाद 36 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया। 

बता दें कि इससे पहले शुरूआत में सामने आई लिस्ट में कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से छटनी के बाद अब सिर्फ 405 खिलाड़ियों की बोली ही लग पाएगी। इनमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। फाइनल लिस्ट में असोशिएट देशों के सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है। ये चार खिलाड़ी हैं नामीबिया के डेविड वीजे और रुबेन ट्रंपलमैन, यूएई के स्पिनर कार्तिक मइअप्पन और नीदरलैंड्स के वॉन मीकेरन।

फाइनल लिस्ट के अनुसार नीलामी में शामिल होने वालों में 119 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 19 विदेशी प्लेयर्स हैं। वहीं 1.5 करोड़ की कैटेगरी में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जबकि 1 करोड़ वाली कैटेगरी में मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे समेत कुल 20 खिलाड़ी मौजूद हैं। गौरतलब है कि नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 100 से अधिक खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया था। इसकी वजह से इस वक्त 30 विदेशी समेत कुल 87 खिलाड़ियों के लिए ही जगह खाली है।

टीमों के पर्स में बचे पैसे और खिलाड़ियों की जगह















टीमें कुल खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी खर्च हुए पैसे (करोड़) बाकी रकम (करोड़) खाली जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह
चेन्नई 18 6 74.55 20.45 7 2
दिल्ली 20 6 75.55 19.45 5 2
गुजरात 18 5 75.75 19.25 7 3
कोलकाता 14 5 87.95 7.05 11 3
लखनऊ 15 4 71.65 23.35 10 4
मुंबई 16 5 74.45 20.55 9 3
पंजाब  16 5 62.8 32.2 9 3
बैंगलोर 18 6 86.25 8.75 7 2
राजस्थान 16 4 81.8 13.2 9 4
हैदराबाद 12 4 52.75 42.25 13 4
कुल 163 50 743.5 206.5 87 30

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *