रूस के हमले में जलती यूक्रेन की इमारत (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : AP
रूस के हमले में जलती यूक्रेन की इमारत (फाइल)

Russia Launches massive missile attack on Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध को अब करीब 10 महीने हो गए हैं। मगर अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। कभी रूस यूक्रेन पर भारी पड़ता दिखाई देता है तो कभी यूक्रेन रूस पर। ऐसे में दुनिया के दूसरे देश भी युद्ध के परिणामों को लेकर सशंकित हैं। मगर अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने साफ कर दिया है कि “या तो रूस युद्ध जीतेगा या फिर दुनिया खल्लास हो जाएगी। “…दुगिन के इस ऐलान के बाद रूस ने फिर से यूक्रेन पर दर्जनों मिसाइलों से अब तक का दूसरा भीषण हवाई हमला किया है। इस घातक मिसाइल हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत देश के कई बड़े शहर थर्रा उठे हैं। अभी भी पूरे देश में भयानक हमलों का सायरन बज रहा है। इस अटैक ने यूक्रेन में रूस के शुरुआती दिनों के हमलों की यादों को ताजा कर दिया है। यूक्रेन प्रशासन द्वारा फिर से लोगों को बम शेल्टरों और बंकरों में घुसने की अपील की जा रही है।

यूक्रेन पर रूस ने एक साथ दर्जनों मिसाइलों की बारिश कर दी है। इससे उसके कई पावरग्रिड के क्षतिग्रस्त हो जाने की भी खबर है। ऊर्जा के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाए जाने से यूक्रेन के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको के अनुसार राजधानी कीव में यूक्रेन के दाहिने छोर पर स्थित दक्षिण पश्चिमी जिले होलोसिवकी के  साथ-साथ पूर्वी जिले निप्रोव्स्की और देसन्यांस्की में भीषण विस्फोटों की गूंज ने खलबली मचा दी है। रॉकेट मिसाइलों ने कई ऊर्जा ढांचों और इमारतों को निशाना बनाया है। दक्षिणी शहर क्रिविह रिह के आवासीय इमारतों में हमले की सूचना मिली है। इसके बाद बिजली गुल हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रशानिक उपप्रमुख किरिलो टिमोशेंको ने कहा कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं।

यूक्रेन को खत्म करके मानेगा रूस


अभी तक यूक्रेन और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने मान लिया था कि रूस युद्ध में अब काफी थक चुका है। शायद वह युद्ध हार जाए और विराम की घोषणा कर दे। मगर रूस के इन ताजे और बड़े हमलों ने यूक्रेन समेतपूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि रूस तब तक रुकने और झुकने वाला नहीं है, जब तक कि वह यूक्रेन को घुटने नहीं टेकवा देता। रूस के इन इरादों की पुष्टि पुतिन के साथ-साथ हाल ही में उनके गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने भी कर दी है। क्योंकि दुगिन कहा दिया है कि यूक्रेन को हराने तक युद्ध जारी रहेगा। इस सनसनीखेज ऐलान से फिर से दुनिया हैरान हो गई है। रूस के ताजा हमले में यूक्रेन के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों खार्कीव और पोल्टावा में बिजली गुल हो गई है। खार्कीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने यूक्रेन में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की पुष्टि की है। यूक्रेन में सार्वजनिक विद्युत वितरण कंपनी स्पिलिन ने भी खार्कीव क्षेत्र में बिजली गुल होने की बात कही है। पोल्टावा शहर के मेयर ऑलेक्ज़ेंडर फेडोर्युक के अनुसार उनके शहर में भी हमले के बाद से बिजली गुल है।

रूसी हमले ने फिर फैलाई दहशत

यूक्रेन के नीप्रो, टेरनिपोल, माइकोलाइव, ज़ापोरिज़्ज़िया, दोनेत्स्क, किवरोह्राद, ज़ाइटॉमिर, खमेलिनित्सकी और विन्नित्सिया के क्षेत्रों में हवाई हमलों की भीषण आवाजें सुनी गई हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि रूसी मिसाइलों के कई क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करने के बाद देश भर में आपातकालीन बिजली बंद की जा रही है। निप्रो क्षेत्र के प्रमुख वैलेन्टिन रेज़निचेंको ने अपने टेलीग्राम पर कहा कि क्रीवी री में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमले में इमारत का प्रवेश द्वार भी नष्ट हो गया।

परमाणु हमला कर सकता है रूस

रूस के बदले रवैये ने एक बार फिर से यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा दिया है। पुतिन की सनक है कि यूक्रेन को हराए बगैर वह दम नहीं लेने वाले हैं। हाल ही में पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन के बेटी की एक हमले में मौत हो गई थी। आरोप लगा था कि यूक्रेन ने उनकी बेटी की हत्या कराई है। दुगिन ने तो यहां तक कह दिया कि यूक्रेन उनकी भी हत्या कराना चाहता था। मगर अब उन्होंने साफ कर दिया है कि यूक्रेन न तो वह मंशा कामयाब हुई और न ही रूस को हराने की मंशा सफल होने दी जाएगी। इस युद्ध में यूक्रेन की हर हाल में हार होगी। रूस को हर हाल में यह युद्ध जीतेगा। ऐसा नहीं हुआ तो दुनिया खल्लास हो जाएगी। मतलब साफ है कि यदि रूस को लगा कि वह युद्ध में पिछड़ रहा है तो यूक्रेन पर परमाणु बम गिरा सकता है। इस आशंका ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है।

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version