भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO/VIDEO GRAB
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। जालंधर से सांसद थे संतोख सिंह चौधरी। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह चौधरी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल हुए थे।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बताया पूरा घटनाक्रम


कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए इंडिया टीवी को फोन पर बताया कि संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दूरी पर उनके साथ ही चल रहे थे और आधा घंटा पहले ही हम साथ थे। उन्होंने कहा कि अचानक उन्होंने देखा कि एक एंबुलेंस उनको लेकर वहां से चली गई। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह काले रंग का ट्रैक सूट पहने हुए थे और एक-दूसरे ने नजर मिलने पर हमने अभिवादन भी किया। मनीष तिवारी ने आगे कहा कि वह हमारे बुजुर्ग थे और बड़े साल हम लोग इकट्ठे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version