फिर बदलेगा मौसम! ठंड दिखाने वाली है असर, पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी और बारिश- India TV Hindi

Image Source : FILE
फिर बदलेगा मौसम! ठंड दिखाने वाली है असर, पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी और बारिश

Weather Update: फरवरी महीना आधा बीत चुका है। दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि इसी बीच बर्फीली हवाएं चलने से ठंडक बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालय के कई इलाकों में बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है। इस कारण उत्तरी राज्यों में ठंड फिर असर दिखा सकती है। 

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, देश के बाकी राज्यों में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री बना हुआ है। वहीं, आज उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग यानी IMD की मानें तो दिल्ली में 17 फरवरी से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बर्फबारी के कारण दो चार दिन तक जरूर ठंड रहेगी। लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरे के आसार हैं।

यूपी: राजधानी लखनऊ में सुबह छाएगा कोहरा 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा भी देखने को मिल सकता है. आईएमडी की मानें तो लखनऊ में अगले तीन दिनों तक कोहरा देखने को मिल सकता है। 

कहां होगी बारिश-बर्फबारी, जानिए अपडेट 

मौसम विभाग की मानें तो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 17 से 20 फरवरी तक बारिश या हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। स्काईमेट की मानें तो सिक्किम, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। वहीं, देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। 

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में माइनस में रहेगा तापमान, श्रीनगर में छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार तो श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा, श्रीनगर में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, पहलगाम में न्यूनतम तापमान -3 और अधिकतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version