reetha oil benefits - India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
reetha oil benefits

रीठा का तेल, बालों से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। दरअसल, रीठा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये सिर की त्वचा को ताजा और साफ रखने में मदद करता है और समय के साथ बालों की कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। तो, आइए जानते हैं रीठा का तेल बनाने का तरीका और इसे बालों में लगाने के फायदे।

रीठा का तेल बनाने का तरीका-How to make reetha oil

रीठा का तेल बनाने के लिए रीठा को पीस कर रख लें और इसे नारियल तेल में पका लें। अब इस तेल को अपने बालों में लगाएं। इस तेल को आप लंबे समय तक के लिए भी स्टोर करके रख सकते हैं। 

बालों में रीठा का तेल लगाने के फायदे-Reetha oil benefits for hair in hindi

1. स्कैल्प इंफेक्शन में फायदेमंद है रीठा का तेल

रीठा का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल है। नियमित रूप से इसका उपयोग करना स्कैल्प इंफेक्शन जैसे डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। यह सिर की जूं से छुटकारा पाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये गंदगी और साबुन के कारण होने वाले स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इससे आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

Image Source : FREEPIK

scalp_infection

1 दिन में पीले दांतों को करें सफेद, आजमाएं सदियों पुराने ये कारगर देसी उपाय

2. डैमेज बालों के लिए फायदेमंद है रीठा का तेल

डैमेज बालों में रीठा का तेल काफी फायदेमंद है। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ बालों की रंगत बढ़ाने में मददगार है। ये असल में कोलेजन बूस्ट करने के साथ सफेद बालों को काला करने में भी मदद कर सकता है। इस तेल को लगाने से आप अपने बालों में अलग सी जान महसूस कर सकते हैं। तो, अगर आपके बाल डैमज और खराब लग रहे हैं तो आपको रीठा का तेल लगाना चाहिए। 

उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

3. रूखे बेजान बालों के लिए रीठा का तेल

रूखे बेजान बालों के लिए रीठा का तेल काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये बालों में नमी को लॉक करता है और बेजान बालों में जान लाता है। इसके अलावा ये आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसके टैक्सचर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version