Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi

Image Source : HOTSTAR
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार टीआरपी बटोरने में कामयाब रहा है। इसकी वजह है कि शो में हमेशा नए-नए ट्विस्ट आने लगते हैं। ऐसे में अब होली के मौके पर इस शो में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा कि ‘सैराट’ के फैंस दंग रह जाएंगे। क्योंकि होली के मौके पर विराट और सई के बीच कुछ ऐसा होगा कि विराट, सई को हथकड़ी पहनाएगा। लेकिन इस पल के आने पर ‘सैराट’ के फैंस दुखी नहीं बल्कि खुश होंगे। आइए जानते हैं क्या है ट्विस्ट…

मां की जान बचाएगा विनायक 

‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब होली का माहौल दिखने वाला है। जिसमें हम देखेंगे कि होलिका दहन के दौरान सई की जान खतरे में पड़ेगी और उसका बेटा विनायक उसकी जान बचाएगा। होगा कुछ ऐसा कि होलिका दहन के समय पूजा के बीच जलती हुई लकड़ी सई की साड़ी पर गिर जाएगी। लेकिन सई का ध्यान इस पर नहीं जाएगा। विनायक इस आग को देख लेगा और जोर से चिल्लाएगा ‘डॉक्टर आंटी…’। इसके बाद जल्दी से वह उसके पास जाकर पूजा के थाली से पानी लेकर साड़ी पर डालेगा और अपनी जन्म देने वाली मां की जान बचाएगा। ये पल ऐसा होगा जो हर मां को इमोशनल करेगा। 

8 साल बाद साथ में होली मनाएंगे सई-विराट

हम देखेंगे कि होली के मौके पर विराट काफी खुश है और वो अपनी जिंदगी में प्यार वापस पाने के लिए इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहत है। वह 8 साल बाद सई के साथ होली मनाने वाला है। हम देखेंगे कि वह रंग लगाने के लिए सई की तरह बढ़ता है, वहीं उसकी मां अश्विनी उससे कहती है कि वह सबसे पहले अपनी पत्नी पत्रलेखा को रंग लगाए। वह पत्रलेखा को रंग लगा पाए इससे पहले सवि उसे अपने साथ सई के पास ले जाती है और खुद को रंग लगाने का चैलेंज देती है। विराट सवि को रंग लगाने के लिए बढ़ता है लेकिन तभी वह हट जाती है और रंग सई को लग जाता है। ये देखकर पाखी जल के खाक हो जाती है। 

एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने इतना मारा कि पड़ गए चेहरे पर निशान, तस्वीर शेयर करके सुनाई दर्द भरी दास्तान

विराट करेगा सई को गिरफ्तार

वहीं इसके आगे हम देखेंगे कि विराट पूरी तरह से होली के रंग में रंगा है। वह इसी बीच आता है और सई को हथकड़ी पहनाता है। इसके बाद वह कहता है कि तुम्हें अपने पति को रंग न लगाने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाता है। विराट का ऐसा रूप देखकर सई को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। वह हैरान रह जाती है और कहती है, ”हम अब पति-पत्नी नहीं हैं।” 

क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा बनेंगी प्रियंका चौधरी चाहर, जानिए एक्ट्रेस का जवाब?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version