बोरवेल से सुरक्षित निकला बच्चा- India TV Hindi

Image Source : ANI
बोरवेल से सुरक्षित निकला बच्चा

महाराष्ट्र: अहमदनगर के कर्जत तालुका में बोरवेल में गिरे पांच साल के मासूम को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे बच्चा खेलते-खेलते 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे के गिरते ही हड़कंप मच गया। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। NDRF की पांच टीमें मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाल लिया गया।

बच्चा अस्पताल में भर्ती 

बच्चे की हालत फिलहाल नाज़ुक है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, बोरवेल में गिरा बच्चा गन्ना मजदूर का बेटा है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि खेलते समय वह बंद पड़े बोरवेल में गिर गया हो।

Image Source : ANI

बोरवेल से सुरक्षित निकला बच्चा

बोरवेल में गिरे बच्चे 

गौरतलब है कि साल 2017 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में एक 7 वर्षीय बच्चा साई बरहाटे बोरवेल में गिर गया था। हालांकि, उसकी मौत हो गई थी, उसे बचाया नहीं जा सका था। 

वहीं, 2006 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय प्रिंस कुमार कश्यप 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसको बचाने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। करीब 48 घंटे बाद प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान पूरे देश ने इस घटना पर नजर बनाए रखी थी। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version