Sumbul Touqeer Khan - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Sumbul Touqeer Khan

Sumbul Touqeer Khan Bit By Monkey: टीवी की दुनिया में ‘इमली’ बनकर छा जाने वाली क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस 16’ खत्म होने के बाद एक्ट्रेस इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ताजा तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी अपडेट दे रही हैं। इसी बीच सुंबुल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल छुट्टी के दौरान सुंबुल बंदर के हमले का शिकार हो गई हैं। 

ऊटी में हुई घटना 

हाल ही में सुंबुल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आई थीं। जिसके बाद वह लगातार म्यूजिक सिंगल और कुछ प्रोजेक्ट में कैमियो कर रही हैं। इस व्यस्तता के बीच सुंबुल कुछ समय रिलेक्स करने के लिए अपने दोस्तों के साथ ऊटी पहुंच गई हैं। यहां से सुंबुल ने जहां कई मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की हैं वहीं एक तस्वीर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। सुंबुल ने अपनी इंस्टास्टोरी में तस्वीर शेयर करके बताया कि कैसे एक बंदर ने उन्हें घायल कर दिया है। 

 

फैंस ने जताई चिंता  

सुंबुल ने भले ही इस तस्वीर को इंस्टास्टोरी से कुछ ही देर में हटा दिया था, लेकिन उनके फैंस इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुंबुल ने बताया था कि ऊटी में उनके साथ एक छोटा सा हादसा हो गया है, दरअसल, ऊटी में ट्रेवलिंग के दौरान सुंबुल पर एक बंदर ने हमला कर दिया। जिसके बाद अपने घाव को उन्होंने तस्वीर में दिखाया है। अब उनके फैंस उनके लिए फिक्र कर रहे हैं। 

विराट-अनुष्का ने दिए कपल गोल्स, लेटेस्ट फोटोशूट में दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

बंदर को बताया आर्टिस्ट 

इस घटना की जानकारी देते हुए सुंबुल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली जिसमें उनके हाथ में एक घाव दिख रहा है, इसमें उन्होंने लिखा है,  ‘द आर्ट।’ वहीं, दूसरी फोटो बंदर की है, जिस पर ‘द आर्टिस्ट’ लिखा है। इसके साथ ही सुंबुल ने अपने साथ ही घटना को भी मजेदार अंदाज में बताकर लोगों का दिल जीत लिया है। 

दिव्यांका त्रिपाठी को भूकंप के झटके से आया मजा, एक्ट्रेस का वीडियो देख भड़के यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version