YouTuber ने वेट्रेस को टिप में नई कार दी।- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
YouTuber ने वेट्रेस को टिप में नई कार दी।

आप होटल या रेस्टोरेंट तो जाते ही होंगे। वहां कई लोग ऐसे भी होते हैं जो वेटर या वेट्रेस की सर्विस से खुश होकर उन्हें टिप देते हैं। अक्सर लोग टिप में छोटी-मोटी रकम दे देते हैं। लेकिन वेटर और वेट्रेसेस के लिए ये भी बहुत बड़ी बात होती है। इसे वह अपनी तारीफ समझ कर रख लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है जब किसी ने वेटर को टिप में एक नई कार ही गिफ्ट कर दी हो। जी हां हाल में ही एक YouTuber ने वेट्रेस की सर्विस से खुश होकर उसे टिप में एक नई कार ही गिफ्ट कर दी।

दुनिया के सबसे बड़ें यूट्यूबर ने शेयर किया वीडियो

इस प्यारे से लम्हे का वीडियो YouTuber ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह वेट्रेस को तोहफा देते हुए नजर आ रहे हैं। यह YouTuber दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर है। इसका नाम जिमी डोनाल्डसन है और यूट्यूब पर उसके चैनल का नाम Mr. Beast है। मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। इनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 14 करोड़ है। वह अपनी जिंदगी से जुड़े हर एक लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

वेट्रेस को टिप में गिफ्ट कर दी नई कार

YouTuber अपने वीडियो में एक रेस्टोरेंट में बैठा हुआ नजर आ रहा है। फिर वह वेट्रेस से पूछता है कि तुम्हें अभी तक सबसे ज्यादा टिप कितने रुपए की मिली है? वेट्रेस का जवाब आता है कि अभी तक उसे सबसे ज्यादा 50 डॉलर यानी 4000 रुपए टिप में मिले हैं। इसके बाद YouTuber ने पूछा कि तुम्हें कैसी लगेगा जब तुम्हें टिप में एक नई कार दी जाए और इतने में वह कार की चाभी निकाल कर वेट्रेस के हाथ में थमा देता है। वेट्रेस को अपनी कानों पर यकीन नहीं होता और वह बोलती है कि तुम झूठ बोल रहे हो। यह कार की चाभी नहीं होगी। YouTuber ने कहा कि कार बाहर खड़ी है आओ तुम्हें दिखाता हूं। इसके बाद वह उसे पार्किंग में लेकर जाता है जहां पर सचमुच एक नई कार खड़ी होती है और यह देख वेट्रेस की आंखों में आंसू आ जाते हैं। फिर वेट्रेस को वह कार की चाभी से कार को स्टार्ट करने के लिए कहता है। वेट्रेस को अभी तक यकीन नहीं हो रहा था कि ये सचमुच उसके साथ हो रहा है। इसके बाद वह YouTuber को थैंक्यू कहती है।

वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपना रिएक्शन भी कमेंट कर के बता रहे हैं। कई लोगों ने यूट्यूबर के इस काम की बहुत प्रशंसा की और उसके नेकदिली के लिए उसे सलाम किया। वहीं कुछ लोगों ने इसे YouTube के लिए वीडियो कंटेंट बतायाऔर कहा कि लड़की को अभी भी 50 डॉलर ही मिले होंगे। वैसे वीडियो को देख आपका क्या रिएक्शन रहा हमें जरूर बताएं।  

ये भी देखें:

शराब पीने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने पीजी केअर टेकर को पीटा, Video वायरल

दूसरों के मरने पर उड़ाया था मजाक, 6 दिन बाद ही खुद की मौत हो गई

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें वायरल न्‍यूज सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version