tadgola_benefits- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
tadgola_benefits

ताड़ का फल खाने के फायदे: भारत के तमाम गांव में आपको ताड़ के पेड़ मिल जाएंगे। इन पेड़ों को आप देखेंगे तो आपको लग सकता है कि ये नारियल जैसा है। लेकिन, ये उससे काफी अलग है। खास बात ये है कि ताड़ का ये फल (ice apple benefits), नारियल की तरह ही पानी से भरपूर है पर इसमें फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ताड़ का फल यानी कि ताड़गोला के फायदे (tadgola fruit benefits) अनेक हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

ताड़गोला के फायदे-benefits of ice apple or tadgola in hindi

1. पेट ठंडा करता है ताड़गोला

पेट को ठंडा करने में ताड़गोला के फायदे अनेक हैं। इसकी प्रकृति ठंडी होती है जो कि पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये एसिडिक बाइल जूस को कम करने और एसिडिटी से छुटाकार दिलाने में मददगार है। इसके अलावा मतली और उल्टी से निपटने के लिए आइस एप्पल का सेवन फायदेमंद है। 

हाई बीपी के मरीज अपनी नसों को दें आराम, पिएं शहतूत का जूस

 

2. फाइबर से भरपूर ताड़गोला

फाइबर से भरपूर ताड़गोला, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।  ये फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इस तरह ये पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। 

Image Source : FREEPIK

tadgola_benefits

सावधान! आने वाले 10 सालों में दुनिया देखेगी एक और बड़ी महामारी, COVID से भी ज्यादा बुरा होगा हाल

3. यूटीआई में फायदेमंद

यूटीआई में ताड़गोला का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये न सिर्फ ड्यूरेटिक है, बल्कि ये बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसे खाने से आपके ब्लैडर की सेहत सही रहती है और पेशाब से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको ताड़गोला का सेवन करनना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version